मानदेय नहीं मिलने पर सरपंच से उपसरपंच व पंच हुए नाराज,,,एसडीएम व मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत ठरकी में सरपंच द्वारा पंचो का मानदेय नही दिए जाने पर उपसरपंच व अन्य पंचो ने राजपुर एसडीएम व मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की माँग की है।

ग्राम पंचायत ठरकी के उपसरपंच व पंचो ने सरपंच के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच द्वारा विगत चार माह का मानदेय निकालने के बाद भी उन्हें मानदेय नही दिया जा रहा है।गाँव के सरपंच से चार माह का मानदेय की माँग करने पर केवल तीन माह का ही मानदेय देने की बात करता है।जब सरपंच से चार माह का मानदेय की माँग की जाती है तो उनके द्वारा कहा जाता है कि तीन माह का ही मानदेय मिलेगा बाकी नही मिलेगा और यह भी बोला जाता है कि जो करना हो करो जहाँ जाना है जाओ।इस संबंध में ग्राम पंचायत ठरकी के उपसरपंच व पंचो ने सरपंच ललित भगत के इस दुर्व्यवहार व मनमानी पुर्ण रवैया को लेकर राजपुर एसडीएम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंप न्याय दिलाने की माँग की है।ज्ञापन सौंपने के दौरान उपसरपंच कृष्ण राम कोडाकू, सुधीर, धनसू, अनिता,जयप्रकाश, पैरी, सुमइल,शिवराज,मानमनी उपस्थित थे।




