12 मतदान केंद्रों को बनाया गया आदर्श मतदान केंद्र,,,उकेरी गई आदिवासी संस्कृति थीम…

राजपुर। 17 नवम्बर को मतदान होना है और इसके लिए प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।प्रशासन इसके लिए समय समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया ताकि शत प्रतिशत मतदान हो सके। मतदाताओं को आकर्षित मरने के लिए कई बूथों को आदर्श मतदान केंद्र भी बनाया गया है।राजपुर में माध्यमिक बालक शाला एवं प्राथमिक शाला में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा तैयार की गई आदर्श मतदान केंद को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आदर्श मतदान केंद्र में पौराणिक सांस्कृतिक धरोहर की रूपरेखा उकेरी गई है जहां मतदान केंद्र में पहुंचे मतदाता अपनी सेल्फी भी ले सकते हैं। राज्य निर्वाचन प्रेक्षक के द्वारा राजपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर-2 (मतदान केंद्र क्रमांक 70) को आदिवासी संस्कृति थीम आधारित आदर्श मतदान केन्द्र आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त राकेश सोनी के मार्गदर्शन में बनाया गया है।

जिले में 25 संगवारी मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जिन्हें महिला मतदान कर्मियों द्वारा प्रबंधित किया जायेगा। इसके साथ ही 02 मतदान केन्द्र दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा एवं 02 मतदान केन्द्र युवा मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किये जायेंगे। इन्हीं मतदान केंद्रों में से 12 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में स्थापितया गया है, जिनके माध्यम से जिले की पहचान जैसे-तातापानी, गौरलाटा को प्रदर्शित किया जायेगा।जिले में 5 लाख 57 हजार 374 मतदाता इस लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे जिनमें से 2,79,830 पुरूष मतदाता, 2,77,532 महिला मतदाता तथा 12 अन्य मतदाता जो कि इस विधानसभा निर्वाचन में मतदान कर लोकतंत्र के त्यौहार में अपनी सहभागिता देंगें।मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 भजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।



