September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

भाजपा जो कहती है वो करती है,,हमारी घोषाएँ 100% गारंटी,,,विरंची नारायण…

राजपुर। भाजपा के घोषणा पत्र जारी करने के बाद सामरी विधानसभा चुनाव प्रभारी व झारखंड बोकारो के विधायक एवं विपक्षी दल के मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने राजपुर में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जो घोषणा करती है उसमें अमल करती है।उन्होंने कहा कि मोदी है तो गारेंटी है।
    विरंची नारायण ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हमारी घोषणा आम जनता के बीच में पहुंचे।छत्तीसगढ़ को हम लोगों ने बचपन में पढ़ा था कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। आम जनता की निगाह इस बात पर है कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र घोषणा किया है बीजेपी क्या करने क्या करने जा रही है। घोषणा पत्र को लेकर यहाँ इतनी जागरुकता जनता के बीच मैने कहीं नहीं देखा है।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कृषि के क्षेत्र में कृषि उन्नति योजना लाया है उसके साथ प्रति एकड़ 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदी हम करेंगे।इससे आम किसानों में बहुत खुशी है और पूरे चुनाव में एक गेम चेंजर साबित होने जा रहा है लोगों में हर्ष का माहौल है।उन्होंने कहा कि किश्तों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा धान खरीदने में बद एक बार में उनका पेमेंट होगा। एक महतारी बंधन योजना के तहत जो भी विवाहित महिलाएं हैं उनको ₹12000 प्रति वर्ष देने की घोषणा हमारी सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रिक्त शासकीय पदों में नियुक्तियां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख परिवारों को छत देते हुए हर घर नल से जल पहुंचने का कार्य करेगी। तेंदूपत्ता के संग्रहण पर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा एवं समय सीमा बढ़ाकर 15 दिनों तक खरीदी किया जाएगा। भूमिहीन मजदूर भाइयों के लिए ₹10000 आर्थिक सहायता प्रति वर्ष प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पीएससी घोटाले की जांच कराएगी और जितने भी प्रमुख परीक्षाएं हैं उनको भी यूपीएससी के तर्ज पर हमारी सरकार यहां संचालित करने का कार्य करेगी। छत्तीसगढ़ में उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं के लिए उद्योग धंधा करने के लिए उन्हें 50% सब्सिडी के माध्यम से लोन दिया जाएगा। रानी दुर्गावती योजना के तहत जो बालिका जन्म लेगी उन्हें डेढ़ लाख रुपए तक का आश्वासन प्रमाण पत्र बच्चे को मिलेगा। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर देने का कार्य करेगी चाहे गैस का दाम कितना भी बढ़ जाए। हमारी सरकार यदि बनती है तो सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा जिसके तहत सभी पंचायतो में स्थानीय युवक युवतीकों को जोड़कर पंचायत स्तर पर बुनियादी सुविधाएं कैसे मिले उनको जोड़कर इस कार्यक्रम को संचालित करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। यदि हमारी सरकार बनती है तो रामलला के दर्शन करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश से जो भी जाना चाहे उनको हम रामलला का दर्शन कराएंगे। उन्होंने कहा कि बहुत सारे घोषणाएं हैं हमारी घोषणाएं 100% गारंटी है। उन्होंने कहा कि जिले के दोनों विधानसभा के लोगों को यह अस्वस्थ करना चाहता हूँ कि हमारा जो यह घोषणा पत्र है यह केवल घोषणा पत्र नहीं है यह वचन पत्र है यह प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी है।

देखिये पूरी वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!