August 3, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतिनियुक्ति का ‘खेल’ या नियमों की अनदेखी? आजाक विभाग के स्पष्टीकरण पर खड़े हुए 4 बड़े सवाल…संलग्नीकरण समाप्त करने के दावों की खुली पोल,प्रधान पाठक को मिला CEO का प्रभारबाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समितिडीजल तस्करी के मामले में फरार आरोपी हिरासत मेंलंबे समय से फरार मवेशी तस्कर गिरफ्तारविद्यार्थी विज्ञान मंथन से जुड़ेगा जिला, विज्ञान प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मंच,इसरो, वैज्ञानिक संस्थाओं के भ्रमण का भी मिलेगा अवसरग्रामवासियों ने सरपंच सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा,सात दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो पैदल जाएंगे उच्च न्यायालय…सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तार
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

जिले के दो विधानसभा क्षेत्र में 33 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया…

बलरामपुर। प्रदेश में दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा निर्वाचन के लिए 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 तक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 02 विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 33 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 07-रामानुजगंज के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इण्डियन नेशनल कांग्रेस से डॉ. अजय कुमार तिर्की, भारतीय जनता पार्टी से श्री रामविचार नेताम, आम आदमी पार्टी से श्रीमती नीलम दीदी एवं श्री बन्धु मसराम, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से श्री बसंत कुजूर एवं श्री ज्ञानी सिंह, हमर राज पार्टी से श्री उपेन्द्र मुरूम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री दयाशंकर मरकाम, समाजवादी पार्टी से श्री रामविलास पण्डो, निर्दलीय प्रत्याशी में श्री अजय तिर्की, श्री करमचन्द सिंह, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्री भूनेश्वर सिंह, श्री रामेस्वर अगरिया श्री सूरजदेव सिंह ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।


इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 08-सामरी के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने नामनिर्देशन पत्र जमा किया। भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा एवं सिद्धनाथ पैकरा, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से श्री विजय पैकरा, बहुजन समाज पार्टी से श्री आनन्द तिग्गा, आम आदमी पार्टी से श्री देवगणेश सिंह टेकाम एवं श्री विकास मिंज, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से श्रीमती प्रभात बेला मरकाम, हमर राज पार्टी से श्री परशुराम भगत, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्री बलासियुस तिग्गा, जनता कांग्रेस से श्री विद्यासागर पैकरा, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से शीतल खलखो, तथा निर्दलीय प्रत्याशी में श्री परसन राम, श्री प्रभुराम भगत, श्री सचिन कुमार, श्रीमती ससिता, श्री सुदामा भगत, श्रीमती सुलिमा तिग्गा, श्री संतोष सिंह ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

देखें सभी प्रत्याशियों की बयान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!