
बलरामपुर,रामनुजगंज विधानसभा 07 कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की,एंव विजय पैकरा ने नामांकन फॉर्म लेने पहुचे संयुक्त कार्यालय बलरामपुर।
कार्यकर्ताओं को मनाने के सवाल पर डॉ तिर्की ने कहा कि, टिकट वितरण तक बाते होती है,ऐसी कोई बात नही है,हमलोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे,और जीतेंगे।
शुभ मुहूर्त देखकर नामांकन 27 या 28 को दाखिल करेंगे।

वही सामरी विधानसभा 08 प्रत्याशी विजय पैकरा ने संगठन और हाई कमान के द्वारा टिकेट देने और भरोसा जताने पर धन्यवाद दिया,और कहा कि, हमारी सरकार ने बहुत सारे कार्य किये है, इन्ही मुद्दों को लेकर हम चुनाव मैदान में जाएंगे व सभी को साथ लेकर चुनाव जीतने का दावा किया।



