September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

सामरी से टिकट मिलने के बाद विजय पैकरा का हुआ स्वागत,,, दिया बड़ा बयान…

राजपुर। काफी लंबे इंतजार के बाद बुधवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है।इस सूची में सामरी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने वर्तमान विधायक चिंतामणि महाराज का टिकट काटते हुए नए चेहरे को उम्मीदवार बनाया है।कांग्रेस ने सामरी विधानसभा से शंकरगढ़ के जनपद सदस्य व वर्तमान में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पैकरा पर विश्वास जताते हुए सामरी विधानसभा से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया है। 

          विजय पैकरा का कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद आज राजपुर क्षेत्र के ककना,बरियों और राजपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर आतिशी स्वागत किया गया साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा सामरी प्रत्याशी विजय पैकरा का मुंह मीठा करा कर टिकट मिलने की बधाई दी व जीत का भरोसा भी दिलाया।इस दौरान विश्वास गुप्ता, प्रमोद ठाकुर, विकास बंसल, विद्यानंद दुबे, अशोक काश्यप,आदित्य विभु जायसवाल, राहुल भारती, पंकज यादव, नितेश कश्यप, सूर्यकांत रवि, लक्की भारती,संजीत भगत, सुखसागर, ऋषि सोनी, दीपक सोनी, पंकज पैकरा, आर्यन पैकरा सहित अन्य कांग्रसीजन उपस्थित थे।

     गौर तलब है पूर्व विधायक चिंतामणि महाराज का लगातार संगठन व क्षेत्र से विरोध की बात सामने आ रही थी जिसके बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कई बार सामरी विधानसभा में सर्वे कराया था।सर्वे में काफी चीजे सामने आने के बाद आखिरकार पार्टी ने वर्तमान विधायक चिंतामणी महराज का टिकट काटकर नए चेहरे शंकरगढ़ के विजय पैकरा को सामरी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!