September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में प्रशासन की कड़ी कार्यवाही…

बलरामपुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के उपरांत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हुई कार्यवाही अनुसार आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर भागवत जायसवाल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में किसी भी प्रकार से बिना अनुमति सभा या रैली का आयोजन नहीं किया गया है। निर्वाचन तिथि घोषणा दिवस नगर पालिक परिषद बलरामपुर अंतर्गत बाजारपारा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गई, सूचना प्राप्त होते ही एफ.एस.टी. टीम द्वारा पुराना बस स्टैंड/कलेक्टर बंगला के समीप रैली को रोकते हुए समाप्त कराया गया। रैली निकाल कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण उनके विरुद्ध थाना बलरामपुर में आईपीसी की धारा 188 के अंतर्गत एफ.आई.आर. दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी टीम द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पर संबंधित के विरुद्ध अधिनियम के प्रावधान अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!