November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
क्राइमगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदुर्घटनाराजनीति

अचार संहिता के बाद पुलिस हुई सक्रिय,,,सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई सुरक्षा…

सुमित गुप्ता/जशपुर। आचार सहिंता लगते ही पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आधी रात छत्तीसगढ़ झारखंड सीमावर्ती भलमंडा चेक पोस्ट का उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया।जिले की हर सड़क, चौक-चौराहा एवं संवेदनशील क्षेत्र पर पुलिस कड़ी निगरानी मर रही है। जिले के विभिन्न SST पॉइंट में बेरियर लगाकर आने जाने वाले हर वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है।

     आगामी विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस ने झारखण्ड ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जिले के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर द्वारा देर रात 01 बजे जिले के सीमावर्ती भलमंडा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने झारखण्ड राज्य की और से आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच भी की और अपने सामने करवाई भी की। बॉर्डर के चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को गुजरने वाले हर गाड़ी की मुस्तैदी से जांच करने और अवैध और संदिग्ध परिवहन पर तत्काल कार्यवाही करने के साथ अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए।

उ.म. नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर ने कहा कि अगामी चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता जिले में लागू हो गई है, ऐसे में शराब तथा अन्य संदिग्ध सामग्रियों के अवैध परिवहन के मामले सामने आते हैं। इन सभी पर बारीकी से नजर रखने और उन पर कार्यवाही कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर निगरानी के लिए पुलिस के साथ परिवहन, आबकारी  विभागों की टीमों को संयुक्त रूप से समन्वय के साथ काम करने को कहा गया है, उन्होंने भलमंडा चेकपोस्ट पर तैनात जवानों को झारखंड से आने जाने वाले वाहनों की अच्छे से जांच करने के निर्देश दिए साथ ही जो भी संदिग्ध लगे तत्काल कार्यवाही करें।उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, उन्होंने कहा कि जिले की सीमा झारखंड और ओडिसा राज्य से लगती है जिसमे झारखण्ड के गुमला ओर सिमड़ेगा जिला लगता है इसके साथ ही ओडिसा राज्य का सुंदरगढ़ जिला लगता है, ऐसे में जशपुर पुलिस की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. इसलिए जशपुर जिले के विभिन्न 11 स्थानों पर चेक पोस्ट लगाई गई है जहाँ सघन जाँच कारवाई की जा रही है।जिले के विभिन्न SST पॉइंट लावकेरा, नामिनी चौक तपकरा, गड़वामुड़ा, चंपा(सन्ना), कांची (आस्ता), दुर्गापारा(बगीचा), डडगांव, तिलडेगा, सुखरापारा, सुरंगपानी, साईंटाँगरटोली, तुमला इत्यादि में बेरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की सघन चेकिंग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!