November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीराजनीतिलाइफस्टाइल

कुनकुरी में विद्युत सामग्री भंडारण हेतु एरिया सब डिपो की मिली सौगात,,,विधायक यू.डी. मिंज की पहल पर एरिया सब डिपो की मिली स्वीकृति…

सुमित गुप्ता/जशपुर। आदिवासी बाहुल्य जिले के लोगों को विद्युत सब डिपो खोलने की यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टी.एस  सिंहदेव ने स्वीकृति दी है उन्होंने कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज के माँग पर इसकी स्वीकृति प्रदान की गईं है

जशपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर ख़राब होने और अन्य विद्युत सामग्री के लिए आये दिन विश्रामपुर पर निर्भर रहना पड़ता था इस समस्या के कारण जशपुर जिले के लोग परेशान रहते थे उन्हें कई कई दिन अँधेरे में गुजरना पड़ता था पर अब कुनकुरी में विद्युत भंडार गृह सब डिपो खुलने पर जशपुर जिले के लोगों की परेशानी दूर होगी।यह सब कुनकुरी के विधायक यू. डी. मिंज के संवेदनशीलता के कारण संभव हुआ उन्होंने लगातार 3 साल से इसकी माँग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  से की और अंततः उन्होंने इसकी स्वीकृति दे दी. इसके खुलने से अब जशपुर के लोगों बिगड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए अब लम्बे समय इंतजार करना नहीं होगा जिसका आदेश महाप्रबंधक के द्वारा जारी कर दिया गया है।

   ज्ञात हो कि विधायक कुनकुरी यू. डी. मिंज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल अंतर्गत कुनकुरी में डिपो खोलने की माँग की थी जो कि स्वीकृत हो गया इसके साथ ही बिजली समस्या को दूर करने के लिए कुनकुरी विधानसभा में बिजली की समस्या दूर करने के लिए जिसमें करडेगा,

कुंजारा, सिंहीबहार, कलिबा, कुडूकेला,बरपानी 33/11के व्ही सब स्टेशन बनाय गए है.आने वाले समय में आने वाले समय में ट्रांसफार्मर रिपेरिंग सेंटर भी बनेगा. विधायक यू डी. मिंज ने बताया कि पावर हाउस 132kV भी प्रस्तावित है जो कि पूर्व में स्वीकृत थी परन्तु पूर्व भाजपा विधायक के कमजोरी से कांसाबेल चला गया।उन्होंने माँग की थी, कि कुनकुरी, जिला- जशपुर में एरिया सब डिपो खोले जाना चाहिए क्योंकि जशपुर से क्षेत्रीय भण्डार विश्रामपुर की दूरी लगभग-180 कि.मी.,कुनकुरी से क्षेत्रीय भण्डार विश्रामपुर की दूरी लगभग-140 कि.मी.,पत्थलगांव से क्षेत्रीय भण्डार विश्रामपुर की दूरी लगभग 125 कि.मी., कांसाबेल से क्षेत्रीय भण्डार विश्रामपुर की दूरी लगभग- 140किमी,बगीचा से क्षेत्रीय भण्डार विश्रामपुर की दूरी लगभग- 120 कि.मी.।जिले के सभी ब्लॉक से लंबी दूरी तय करके सामग्री लाने में काफी विलम्ब होता है और पेट्रोल / डीजल का अनावश्यक खर्च का भार कंपनी प्रबंधन पर पड़ता है, जिससे मैदानी क्षेत्र में समय पर फेल ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर जनाक्रोश बढ़ जाता है। यदि कुनकुरी में सामग्री भण्डार हेतु एरिया सब डिपो खोला जाता है, तो दूरी भी कम तय करना पड़ेगा और पेट्रोल / डीजल का अनावश्यक खर्च का भार कंपनी प्रबंधन पर नहीं पड़ेगा।उन्होंने बताया कि कुनकुरी में सब डिपो खोलने से जशपुर से कुनकुरी एरिया सब डिपो की दूरी लगभग- 50.कि.मी.,कांसाबेल से कुनकुरी एरिया सब डिपो की दूरी लगभग 40 कि.मी., बगीचा से कुनकुरी एरिया सब डिपो की दूरी लगभग- 60 कि.मी.,पत्थलगांव से कुनकुरी एरिया सब डिपो की दूरी लगभग 60 कि.मी. पड़ेगा।कुनकुरी से दूरी अत्यंत सुलभ एवं सुगम है, जिसको ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल अंतर्गत कुनकुरी, जिला- जशपुर में सामग्री भण्डार हेतु एरिया सब डिपो खोलने की स्वीकृति मिली है।

   छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक (मा/सं)ने छ.ग.स्टे. पॉ.डि.कं. लिमि के क्षेत्रीय भण्डार विश्रामपुर के अंतर्गत नया डिपो भंडार गृह कुनकुरी का सृजन करने का आदेश जारी किया है एवं इसके संचालन हेतु नये पदों का सृजन किये गए है एवं बाह्य स्त्रोत से श्रमिक नियोजित किये जायेंगे कुनकुरी डिपो भण्डार गृहके लिए सहायक अभियंता,कार्य. सहा. श्रेणी-एक,कार्य. सहा. श्रेणी-तीन डाटा एन्ट्री आपरेटर,कुशल श्रमिक,सुरक्षा सैनिक एवं भृत्य की स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है इसके साथ ही डिपो भण्डार गृह कुनकुरी के कार्यों के संचालन हेतु 01 नग क्रेन किराये से कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति दी है। आदेश जारी कर डिपो भण्डार गृह कुनकुरी की स्थापना के लिए फर्नीचर तथा उपकरण की खरीदी एवं सिविल कार्य प्रबंध निदेशक (वितरण) के अनुमोदन से किया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!