November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइल

जिला उपाध्यक्ष,सरपंच विजय विक्की पटेल एवं युवा कांग्रेसियों के ज्ञापन का हुआ असर,,,क्षेत्रवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग हुई पूरी…

मोहन लहरे/सारंगढ़। सालर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शक्ति बाजार सेमरापाली से मुख्य मार्ग सालर तक की सड़क एकदम जर्जर अवस्था मे पहुच गयी थी जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन मे काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसको ध्यान मे रखते हुए ग्राम पंचायत छातादेई के युवा सरपंच एवं जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ विजय विक्की पटेल ने विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान अपने युवा कांग्रेस के साथी मयंक पटेल उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा सारंगढ, अंकित पटेल, संजय पटेल, प्रदीप पटेल, दीपक पटेल, हर्ष पटेल, मनीष पटेल, नवीन साहू, किशन साहू, शिवा पटेल, कमलेश थूरिया, विकास पटेल, राजू सिदार के साथ सारंगढ़ क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े को सड़क की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए विजय विक्की पटेल ने विधायक को सड़क की नवीनीकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया था। इतना हीं नहीं जब सड़क एकदम जर्जर अवस्था मे पहुँच चुकी थी और आवागमन मे काफी समस्या आ रही थी उसे देखते हुए विजय विक्की पटेल ने आवागमन की समस्याओं का त्वरित समाधन हेतु स्वयं के व्यय पर पूरे मार्ग मे डब्लू बी एम एवं मुरुम बिछवाया था जिससे आवागमन मे लोगों को और क्षेत्रवासियों को कुछ राहत जरूर मिली थी। ज्ञापन के फ्लस्वरूप विजय विक्की पटेल के ध्यानाकर्षण एवं विधायक उत्तरी जांगड़े के प्रयास से सालर मुख्य मार्ग से शक्ति बाजार तक लगभग 3 किमी की दूरी के लिए शासन द्वारा 41.21 लाख की शासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है जिसके लिए विजय विक्की पटेल एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक उत्तरी जांगड़े का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!