July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
क्राइमचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदुर्घटना

बिना संकेत के नेशनल हाइवे पर नाली निर्माण के लिए रखे सामग्री के कारण हुई दुर्घटना,,,एक युवक गम्भीर रूप से घायल…

सुमित गुप्ता/जशपुर। नेशनल हाइवे 43 में एक बड़ी दुर्घटना सामने आ रही है जहाँ नाली निर्माण के लिए रखे गए सामग्रियों के कारण मोटरसाइकिल सवार दो युवक दुर्घटना के शिकार हो गये।ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य के दौरान न ही कोई संकेत के चिन्ह लगाए थे और न ही कोई बेरिकेड्स।

  घटना सोमवार शाम को लोदाम की है जहां नेशनल हाइवे 43 में सड़क किनारे नाली निर्माण का कार्य चल रहा है।नेशनल हाईवे में यह निर्माण 2 साल पहले ही हो जाना था लेकिन कई जगहों में कंपनी द्वारा नाली निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया था जिसे कंपनी द्वारा फिर से शुरू किया गया है। लेकिन कंपनी और ठेकेदार द्वारा नेशनल हाईवे पर न तो कोई रेडियम बोर्ड ना ही कोई बैरिकेड सुरक्षा के कोई भी इंतजाम किए गए हैं। और नेशनल हाईवे पर नाली निर्माण के लिए गिट्टी बालू और मिक्सर मशीन को बीच सड़क पर  रख कर कार्य करवाया जा रहा है जिससे कई और घटना घटित हो सकते हैं। इसी क्रम में लापरवाही पूर्वक कार्य करते हुए आज यामाहा R15 में दो युवकों का बालू और गिट्टी में मोटरसाइकल चढ़ जाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उन्हें काफी गंभीर चोटे आई है।

घायल युवकों को तत्काल लोकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है। वही लोदाम पुलिस घटना पर पहुंच पर घटना कैसे हुई इसका जायजा ले रही है। लोदाम चौकी प्रभारी अशोक कुमार यादव द्वारा नाली निर्माण ठेकेदार पता तलाशी की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त हुए युवक लोदाम चौकी क्षेत्र सरई टोली पत्राटोली के रहने वाले बताए जा रहे हैं जिनका नाम अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!