November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
खेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कोरबा में आयोजित हुई 23 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता…

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ शासन और शिक्षा विभाग द्वारा 23 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें पूरे राज्य के सभी जिलों के स्कूलों में तरह तरह के खेल आयोजित किए गए थे।जिसमें उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था।इस स्कूल गेम सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के निजी एवं सरकारी स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भी भाग लिया था।

   इस प्रतियोगिता में कराते खेल भी शामिल था जिसमें जिला मुख्यालय सारंगढ़ से निजी संस्थान अशोका पब्लिक स्कूल की छात्रा कुमारी सोनिया चौहान ने अपने स्कूल के लिए खेलते हुए कराते गेम में गोल्ड मेडल हासिल किया जिसके बाद उनका चयन स्टेट लेवल के लिए हुआ था।जिसका आयोजन राज्य के कोरबा जिले के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में हुआ था। कोरबा में आयोजित 23 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में सारंगढ़ की फाईटर सोनिया चौहान ने कराते खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर अपने स्कूल सहित राज्य और सारंगढ़ जिले का मान बढ़ाया। सोनिया सारंगढ़ बिलाईगढ़ से कराते में ब्लॉक, जिला, संभाग और स्टेट लेवल में जीत हासिल कर नेशनल के लिए चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा है।जो जिला मुख्यालय सारंगढ़ के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

   सोनिया के पिता विजय चौहान ने सोनिया की जीत पर खुशी जताई और कहा कि इस जीत के पीछे इनके कोच दीपक दास एवं छत्तीसगढ़ प्रमुख खेत्रो महानंद, उपप्रमुख आदिल खान, फिज़ा मैम व क़ाज़ी सर का बहुत बड़ा योगदान था, साथ ही खेल टीचर ठेठवार सर, फकीरा यादव व प्रमोद सर का योगदान है।

   सोनिया की माता आरती चौहान ने बताया कि सोनिया के पापा भी कराते खिलाड़ी रहे हैं और वो कुछ खास नहीं कर पाए इसलिए उनका सपना था कि वो अपने बच्चों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसी का नतीजा है कि आज हमारी बेटी ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार के साथ स्कूल सहित जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है।इस उपलब्धि से हम सभी बहुत खुश हैं।

सोनिया को गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल के लिए चयनित होने के लिए विद्यालय संचालन समिति के राजेश अग्रवाल, संजय पाण्डेय, प्राचार्य जे. मिश्रा सहित क्षेत्र की विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!