जीवनदान समाज सेवी संस्था ने लगाया रोजगार मेला,,,प्रतिभाशाली छात्रों को किया सम्मानित

शंकरगढ़। जीवनदान समाजसेवी के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य प्रभात बेला मरकाम द्वारा मेधावी छात्र व कर्मचारियों का सम्मान समारोह एवं रोजगार मेला का आयोजन शंकरगढ़ के रेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व बीडीसी राम कृपाल यादव मुख्य अतिथि में कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस रोजगार में कार्यक्रम में जीवन दान समाज सेवी के अध्यक्ष श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने रोजगार मेला का उद्देश्य और उसकी महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस रोजगार मेले के आयोजन को विस्तार से बताया कि कैसे बेरोजगार साथी अपने कैरियर को सही दिशा में ले जा सकते हैं।उन्होंने जीवनदान समाज सेवी संस्था के कार्यो का भी व्याख्यान किया। कार्यक्रम को अपर कलेक्टर डॉ टी डी मरकाम ने भी सम्बोधित कर युवाओं को रोजगार के लिए सही दिशा में पहल करने की जानकारी दी एवं रेजगार मेला के बारे में विस्तार से समझाया और कहा कि कैसे आज के समय मे युवा अपने रोजगार पाने की दिशा में पहल करें।उन्होंने कहा कि यह संस्था युवाओं को रोजगार पाने की दिशा में आवश्यक जानकारी देकर युवाओं को सही दिशा में लाने का प्रयास कर रही है।इस कार्यक्रम में 39 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कैलाश पोया,चंदर यादव,रामकृपाल यादव हीरालाल यादव भोला यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



