
मोहन लहरे की रिपोर्ट
सारंगढ़। ग्राम टिमरलगा लात नाका से सरिया जाने वाला मेन रास्ते पर जलभराव होने से राहगीरों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिला मुख्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ से महज 20 किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्राम पंचायत टिमरलगा में लात नाका से सरिया जाने वाले मार्ग में जल भराव के कारण आने जाने में राहगीरों को हो रही भारी दिक्कत। मौसम में परिवर्तन के कारण भारी वर्षा हुई जिसमे मलात नाका में जल भराव के कारण से सरिया जाने वाले मार्ग अभी बाधित है मेंन रोड में नाव के सहारे ग्रामीण पहुंच रहे हैं अपने मंजिल की ओर रोड से लगभग 4 फीट ऊपर से बह रहे है पानी जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे लोग अपने घर पहुंच रहे हैं।



