September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिशिक्षा

जनप्रतिनिधियों ने ब्लाक मुख्यालय के आदर्श प्री मैट्रिक बालक छात्रवास का किया निरीक्षण,,,आवश्यक सुविधाओं का लिया जायजा…

राजपुर। शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों ने आदर्श प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास का निरीक्षण किया।जनप्रतिनिधियों ने छात्रों की सोने की व्यवस्था खाने पीने की मीनू सहित अन्य आश्वयक सुविधाओं का जायजा लिया।   शुक्रवार को राजपुर महुआपारा स्थित आदर्श प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रवास में आवश्यक सुविधाओं को लेकर नगर के जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया।जनपद सदस्य नीरज तिवारी पंच अंकुर गुप्ता एवं सुरेश सोनी ने छात्रवास पहुंचकर वहाँ की आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।उन्होंने बच्चों की सोने की व्यवस्था उनको खाने में दिए जा रहे मीनू का भी अवलोकन किया।इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा।बच्चों ने बताया कि उन्हें समय पर भोजन सहित सभी सुविधाएं मिल तो रही हैं परंतु बेड की अभाव के कारण दो बच्चों को एक साथ सोना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने आदर्श प्री मैट्रिक बालक छात्रावास की आवश्यक सुविधाएं व बागवानी को देखकर छात्रावास अधीक्षक के प्रति संतोष जताया।इस दौरान छात्रवास अधीक्षक जय मानिकपुरी उपस्थित थे।

आपको बता दे कि ब्लाक मुख्यालय में यह एक मात्र आर्दश छात्रवास है जिसमे छात्रावास की खुद का भवन भी नहीं है। 75 बिस्तरिय प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास मे 75 बच्चे अध्ययनरत है।जबकि बेड की संख्या 40 है। ऐसे में छात्रवास में जगह की कमी के कारण वर्तमान में एक बेड में दो बच्चे सोने को मजबूर हैं। आदर्श छात्रावास होने के बावजूद छात्रावास में बच्चों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!