जीवनदान समाज सेवी द्वारा किया जा रहा रोजगार मेला का आयोजन,,,

राजपुर। जीवनदान समाज सेवी संस्था बलरामपुर के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य बलरामपुर श्रीमती प्रभात बेला मरकाम के नेतृत्व में राजपुर के हरीतिमा पार्क में रोजगार मेला एवं मेधावी छात्र छात्रों व कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।। दिनांक 17/09/2023 को समय 11 बजे से 4 बजे के बीच राजपुर के हरितिमा पार्क में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर के पी साय कार्यालय कमीशनर के अधीक्षक बी.एल. शक्य डिप्टी कलेक्टर डॉ.टी.एस. मरकाम रीडर प्रवीण झा शिक्षक दिलबोधन टोप्पो बीरेन्द्र सिंह नेताम, पारसनाथ अयाम एवं कश्यप आई.ए.एस. अकादमी बिलासपुर के डॉयरेक्टर राम कश्यप के द्वारा छत्तीसगढ़ के व्यापम परीक्षा, पी.एस.सी. परीक्षा एस.एस.सी. परीक्षा एवं सभी प्रकार के नौकरी हेतु विज्ञापन के बारे में सभी व्याख्यानों द्वारा विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसमे बलरामपुर जिले के जितने बेरोजगार युवक युवती जो 5वी 8वी, 10वी, 12वीं, स्नातक या टेकनीकल [डिग्री] डिप्लोमा धारी छात्र छात्रों को बायोडाटा के साथ एक दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण उपरान्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण अवधि में स्वल्पाहार एवं खाने की व्यवस्था निःशुल्क जीवनदान समाजसेवी संस्था के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य बलरामपुर श्रीमती प्रभात बेला सरकाम के द्वारा दिया जायेगा।



