June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संवर रहा बचपन,चिन्हांकित 24 बच्चों में से 11 बच्चों का हुआ सफलतापूर्वक उपचारमुख्यमंत्री बाल संदर्भ एवं चिरायु योजना से संभव हुआ निःशुल्क उपचार,सफल कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद अब देविक सुन रहा अपनों की आवाज़सेवा सेतु पोर्टल से आसानी से मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ,441 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्धअवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,महान नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर 3 ट्रैक्टर वाहन जब्त
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा ने शुरू की अपनी चुनावी घोषणा पत्र अभियान,,,लोगो से लिए जा रहे सुझाव…

राजपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र का अभियान शुरू कर दिया गया है इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा में जाकर लोगों के सुझाव लिए जा रहे हैं। इस तारतम्य में घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल की उपस्थिति में राजपुर अग्रवाल धर्मशाला में विभिन्न संगठनो से उनके सुझाव लिए गए।

   भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल ने राजपुर के धर्मशाला में आयोजित घोषणा पत्र सुझाव कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश के पूरे 90 विधानसभा में लोगों के सुझाव लिए जा रहे हैं ताकि आगामी विधानसभा में इसे विभागवार छटनी करके यथा संभव उनके सुझाव को अपने घोषणा पत्र में लेकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में लोगों की अच्छी रुझान मिल रही है लोग कांग्रेस सरकार के वायदे को भी देख चुके हैं जो पूरी तरह से विफल रही है।भाजपा हर संभव कोशिश करेगी उनके सुझावों को अपने घोषणा पत्र में लेने के लिए और उसे पूरा करने के लिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा की घोषणा पत्र में सभी वर्गों को समाहित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा की मुख्यमंत्री चुनाव हार रहे हैं इसके लिए मुझे प्रत्याशी बनाया गया है और मैं टिकट 5 दिन से आपके बीच में हूं यहां से वापस जाने के बाद 56 विधानसभा और हैं जिसे पूरा करूंगा। आज यह निश्चितता मेरी बता रही है कि हम जीत के प्रति अस्वस्थ है पाटन क्षेत्र के भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं भाई बहन चुनाव लड़ रहे हैं मैं तो प्रत्याशी हूं उनका प्रतीक हूं उनका उत्साह है जो निश्चित रूप से मुझे विजय दिलायेगी।कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने भी संबोधित किया।

    कार्यक्रम के दौरान पत्रकार संघ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वीपर संघ यादव समाज पंचायत सचिव संघ पहाड़ी कोरवा संघ छत्तीसगढ़ लिपिक कर्मचारी संघ भजन मंडली संघ ब्राम्हण समाज मितानिन संघ किसान मोर्चा संघ क्षत्रिय समाज सरपंच संघ शिक्षक संघ जनजाति समूह उराँव समाज स्वास्थ्य संयोजक संघ मजदूर रसोइया संघ धर्म जागरण मंच पटवारी संघ सहित विभिन्न संगठनों ने भाजपा के घोषणा पत्र में अपने सुझाव शामिल करने आवेदन सौंपे है। वहीँ इस कार्यक्रम भाजपा पदाधिकारियों ने राजपुर को जिला बनाने हेतु अपनी सुझाव विजय बधेल को सौंपा है।

   कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल महामंत्री संजय सिंह शिवनाथ यादव प्रवीण अग्रवाल गौरी शंकर अग्रवाल अनिल तिवारी अनिल दुबे सतीश सिंह मनोज बंसल शुभम सोनी पंकज गुप्ता प्यारेलाल जायसवाल संतोष पाण्डे विनय भगत उदय यादव राजेश यादव मुकेश गुप्ता आनंद जायसवाल दीपक मित्तल कमला प्रसाद सिंह शिवनाथ जायसवाल संतोष तिवारी आर्यन जायसवाल हैप्पी सोनी सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!