September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभाग
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीराजनीतिलाइफस्टाइल

प्रदेश सरकार ने शुरू की मोबाईल वेटनरी यूनिट,,,संसदीय सचिव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजपुर। जिस तरह मनुष्य के लिए 108 संजीवनी वरदान साबित हुई उसी के तर्ज पर अब भूपेश सरकार ने पशुओं के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट की शुरुआत की है। मोबाइल वेटनरी यूनिट प्रारंभ होने से अब ग्रामीणों को अपने मवेशियों के लिए बड़ी सुगमता से चिकित्सा उपलब्ध करवा सकेंगे। रविवार को सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने विधानसभा के तीनों ब्लॉक मुख्यालय के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट कि वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया।

    समरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने राजपुर स्थित पशु चिकित्सा विभाग प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश किसानों का प्रदेश है और इस प्रदेश में किसानों के पास गाय बैल व अन्य मवेशी होते हैं ऐसे में इस मोबाइल वेटनरी वाहन के जरिए उनके मवेशियों का अच्छे से इलाज हो पाएगा। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने मनुष्यों के साथ-साथ प्रदेश में जितने भी जीव जंतु हैं उसके लिए भी ध्यान किया है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा यूनिट के माध्यम से वाहन हर ब्लॉकों के लिए दी जा रही है एवं संजीवनी 108 की तरह ही इसके लिए 1962 नंबर की हेल्पलाइन जारी की है जिसमें पशु मालिक कॉल कर पशुओं की बीमारी दुर्घटना या अन्य परेशानियां संबंधित अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे और वहाँ पर गाड़ी चली जाएगी और अच्छा से इलाज हो पाएगा।

  कार्यक्रम में उपसंचालक डॉक्टर तनवीर अहमद ने बताया कि बलरामपुर जिले में सभी विकास करो के लिए मोबाइल वेटरिनरी यूनिट दी गई है। आज राजपुर शंकरगढ़ एवं कुसमी विकासखंड के लिए तीन वाहन जारी की जा रही है इसका मूलत उद्देश्य यह है कि पशुपालकों को इसका लाभ मिल सके यह मोबाइल यूनिट प्रतिदिन दो गठानों में जाएगी जहां सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 तक मोबाइल यूनिट रहेगी। इन गोटनों में जाकर कृत्रिम गर्भाधान टीकाकरण का काम वह अन्य पशुओं का जो इलाज के काम होता है वह काम करेगी। उन्होंने कहा कि जिस गोठनो में मोबाईल यूनिट जाएगी उस गांव में पहले ही मुनादी करा दी जाएगी जिससे उसे गांव में पशुपालक आसानी से अपने पशुओं का इलाज का लाभ ले सकते हैं।उन्होंने बताया कि इस वाहन में तीन सदस्यीय दल होंगे जिसमे एक डॉक्टर एक कंपाउंडर व चालक रहेंगे।

इस दौरान जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल पार्षद पुरनचंद जायसवाल चंद्र यादव राजेश यादव एसडीएम राजपुर राजीव जेम्स कुजूर तहसीलदार यशवंत कुमार डॉ आर एल राम डॉ पुनीत तिर्की डॉ वी डी परहा डॉ महेंद्र मरकाम शंकरगढ़ डॉ कुसुम लता श्याम शंकरगढ़ डॉ अभिषेक पांडेय सीईओ कुसमी के एल कुजूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!