September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभाग
छत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर मुख्यालय के सर्किट हाउस पहुंचे घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ।

छत्तीसगढ़ बीजेपी का घोषणा पत्र सुझाव अभियान गुरुवार से शुरू हुआ है।  लोगों से उनके सुझाव लेने के लिए सुझाव पेटिका बांटी गई। प्रदेशवासी अपने सुझाव घोषणा पत्र समिति तक पहुंचा सके। भाजपा कार्यकर्ता सुझाव पेटिका के साथ प्रत्येक  विधानसभा स्तर के गांव-गांव घर-घर जाकर सभी सामाजिक धार्मिक व्यापारिक खेल संगठनों के साथ आम जनों से मिलकर सुझाव एकत्रित करेंगे।
 आज बलरामपुर मुख्यालय के सर्किट हाउस पहुंचे घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने बताया कि, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक सभी 35 जिला संगठन इकाइयों के पदाधिकारियों को सुझाव पेटिकाएं सौंपी। श्री बघेल ने कहा उत्साहपूर्वक भागीदार बनकर अपने बहुमूल्य सुझाव दें। प्रदेशवासियों के सुझाव के अनुरूप घोषणा पत्र की रचना करके भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को समृद्ध व खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए योजनाएँ व कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
उन्होंने राज्य सरकार एवं वर्तमान में कांग्रेस विधायक के कार्यकाल का भी जिक्र करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति की, उन्होंने कहा की वर्तमान राज्य सरकार की घोषणा पत्र के झूठे वादे एवं रामानुजगंज विधानसभा विधायक के द्वारा किए गए कार्य से जनता एवं कर्मचारी त्रस्त है,

आज सुझाव देने के लिएपत्रकार संघ, शिक्षक संघ, किसान संघ, पेंशनर संघ, अनियमित कर्मचारी संघ, युवा संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, नाई संघ, रेहड़ी,संघ, व्यवसायी संगठन, पुलिस परिवार, मितानिन संघ, रसोइया संघ व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने अपनी मांगों के संबंध में घोषणा पत्र समिति को सौंपा  व सुझाव पत्र पेटी में डाला।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से भरोसा दिलाया की जो भी घोषणा पत्र बीजेपी के द्वारा बनेगी वह सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए जारी किए जाएंगे और उसे सत प्रतिशत पूरा करेंगे। इसलिए हम सभी लोगों का सुझाव मांग रहे हैं इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद राम विचार नेताम जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्र, वरिष्ठ भाजपा कृष्ण गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, दीनानाथ यादव, ओम प्रकाश सोनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव, गौतम सिंह, दिलीप सोनी एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!