कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद सामरी विधायक चिन्तामणी का आया बड़ा बयान,,,देखिये पूरी रिपोर्ट…

न्यूज़ डेस्क। विगत दिनों राजपुर के कृषि मंडी प्रांगण में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने शिरकत की थी।कार्यक्रम में सामरी विधानसभा के प्रत्येक ब्लाक से कांग्रेस पार्टी से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति थी।भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जब बोलने का मौका मिला तो सामरी विधानसभा के वर्तमान विधायक चिंतामणि महाराज के विरोध में खुलकर अपनी बातें उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के सामने रखी थी।इन सभी बातों के बाद वर्तमान सामरी विधायक चिन्तामणी महराज का बड़ा बयान सामने आया है।उन्होंने कहा कि इस तरह से शिकायत करना उचित नही है सब परेशान हैं।और टिकट नही मिला तो लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे इस तरह का विषय सामने आ रहा है।उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए आगे यदि मुझे टिकट मिलता है तो मै निश्चित रूप से 202% गारेंटी दे सकता हूँ कि मै विजय होकर सामरी विधानसभा की जो सीट है वो सरकार बनाने में सहयोग करेगी।
देखे वीडियो



