September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदुर्घटनादेशराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

सड़क नही बनी तो क्या ग्रामीण करेंगे चुनाव का बहिष्कार ? शिकायत के बाद भी शासन प्रशासन मौन,,,ग्रामीण परेशान…

राजपुर। विकास खण्ड के ग्राम पंचायत धंधापुर रेवतपुर जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बेहद खराब स्थिति में है लोग सड़क पर चलने के लिए पगडंडियों का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों के कोशिशों के बावजूद प्रशानिक अधिकारियों आँखे मूंदे हुए हैं या यूँ कहे कि जनप्रतिनिधियों का भी इस ओर कोई ध्यान नही है।खराब सड़क को लेकर पिछले दिनों ग्रामीणों ने बलरामपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया था जिसमे उल्लेख किया गया था कि सड़क नही बनी तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जिसके बाद मंगलवार भाजपा ने इसी खस्ताहाल सड़क पर रोपा लगाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।


    मामला राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रेवतपुर का है खोखनिया से धंधापुर रेवतपुर जोड़ने वाली सड़क की हालात ऐसी है की वाहनों का चलना तो दुभर है ही साथ ही पैदल चलने वालों को भी भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों का आलम यह है की सड़क कम गड्ढे ही गड्ढे दिखाई पड़ रहे हैं। खस्ता हाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने कई बार शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया और उन्होंने सड़क नहीं बनने पर चुनाव में वोट देने का बहिष्कार का भी आवेदन जिला प्रशासन को सौपा बावजूद इसके अभी तक ना तो सड़क मरम्मत के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी सामने आए हैं और ना ही किसी जनप्रतिनिधि ने भी अपनी जिम्मेदारी उठाई है।

मंगलवार को ग्राम रेवतपुर में भाजपा द्वारा आयोजित भाजपा लाभार्थी व महिला स्व सहायता समूह की सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां रेवतपुर की खराब खस्ता हाल सड़कों को देखकर भाजपा ने सड़कों पर बने गड्डो में रोपा लगाकर कांग्रेस सरकार का विरोध किया। अब आगे देखना यह होगा कि क्या शासन प्रशासन चुनाव के पूर्व इस सड़क का मरम्मत की ओर ध्यान देती है या फिर ग्रामीणों द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जाता है।बहरहाल जो भी हो परंतु इन दिनों धंधापुर,रेवतपुर,परसवारकला,खोखनिया के हजारों ग्रामीणों का इस सड़क पर चलना दूभर हो गया है उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!