September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

कलेक्टोरेट सारंगढ़ में हुई सड़क सुरक्षा की बैठक,,,बाइक में हेलमेट पहनकर व कार में सीट बेल्ट लगाकर चलने की दी गई हिदायत…

सारंगढ़ बिलाईगढ़/मोहन लहरे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी की अध्यक्षता एवं एसपी आशुतोष सिंह की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा की बैठक संपन्न हुई।
   बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने कहा कि हम सभी मोटर साइकल और कार का उपयोग करते हैं। मोटर साइकल के दौरान हेलमेट और कार में सीट बेल्ट पहनकर यात्रा करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि बाइक से स्कूल आने वाले बच्चों को निर्देश दें कि सभी स्कूली बच्चे बाइक ड्राइविंग के साथ हेलमेट का धारण करें। सभी अभिभावक अपने बच्चों को मोटर साइकल के साथ हेलमेट पहने के लिए जरूर बोलें और पहनाएं। दुर्घटना किसी के साथ घट सकती है। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट ही हमारे शरीर को बचाता है। साथ ही साथ सभी अधिकारी अपने संपर्क में आने वाले सभी भारी वाहन बस, ट्रक, ट्रैक्टर के पीछे के लाइट या रिफ्लेक्टर चालू हालत में रखने के लिए बोलें और करवाएं ताकि गाड़ी खड़ी होने की स्थिति में कोई अनजान वाहन चालक उस वाहन से टकराकर घायल आदि नही हो।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, एसडीएम मोनिका वर्मा, डॉ. स्निग्धा तिवारी, सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला, जिला शिक्षा अधिकारी डेजी रानी जांगड़े, नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!