September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थागैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

उप मुख्यमंत्री बनने के बाद टी एस सिंहदेव ने राजपुर में की कार्यकर्ताओं से मुलाकात,,,कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने की सामरी विधायक का पुरजोर विरोध…

राजपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद टीबएस सिंह देव के प्रथम आगमन पर राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। सर्वप्रथम नगर के रेस्ट हाउस में पुलिस विभाग द्वारा उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को गॉड ऑफ अनार की सलामी दी इसके पश्चात वे कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके पश्चात अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजपुर कृषि मंडी प्रांगण में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत की।
    कृषि मंडी प्रांगण में विधानसभा स्तरीय आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुँचे छग के उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उनकी मन की बात जानी जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामरी विधानसभा के विधायक की पुरजोर विरोध किया।उन्होंने सत्ता और संगठन में चल रहे दूरी को लेकर जबदस्त गुस्सा निकाली व विधानसभा में प्रत्याशी बदलने को लेकर उपमुख्यमंत्री के सामने अपनी अपनी बात रखी।


    आज के कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि महाराज को आमंत्रण भी नहीं दिया था।जब मंडी प्रांगण में जिला अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के सामने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने खुले मंच सामरी विधायक चिंतामणि महाराज का पुरजोर विरोध करते हुए प्रत्याशी बदलने की माँग की।
    मीडिया से बात करते हुए टी एस सिंहदेव ने कहा कि आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है दो और तीन सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी और लगभग 6 तारीख को कांग्रेस की पहली सूची जारी हो जाएगी। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ के 21 सीटों पर घोषित किए गए प्रत्याशी के मामले में बयान देते हुए कहा कि भाजपा को जरूर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने प्रत्याशी घोषित करके लीड ले ली है लेकिन यह उनकी भूल है उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन सीटों पर ही प्रत्याशी की घोषणा की है जिनमें वह हारे हुए हैंऐसे में कांग्रेस अपनी प्रक्रिया के तहत ही टिकट की घोषणा करेगी।


सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान :-
   बलरामपुर जिले के दौरे पर आए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव का पत्रकार वार्ता के दौरान एक बड़ा बयान सामने आया और उन्होंने साफ कह दिया कांग्रेस के आपसी प्रेम व्यवहार और समन्वय को बनाने में मैं फेल हो गया।उन्होंने कहा कि मै 90 में से एक विधानसभा की जबाबदेही नही लूंगा।।बाबा के इस बयान के बाद कहा जा सकता है की एक बार फिर चुनावी सरगर्मी के बीच उनका दर्द छलका है।
टी एस सिंहदेव ने कहा कभी माफ नही करुंग :-
      छग के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद राजपुर में पहली बार आये टी एस सिंहदेव ने कहा की कोई मुझ पर चाहे जो इल्जाम लगाए पर मेरे परिवार महराज महारानी पर कोई सार्वजनिक मंच से बोलेगा तो मैं कभी समझौता नही करूँगा।उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि आज तक मेरे खिलाफ आज तक बहुत से लोगो ने व्यक्तिगत बहुत कुछ किया मैंने कभी उसको बीच मे राजनीति के क्षेत्र में आने नही दिया उन्होंने कहा कि छग एक घटना ऐसी घटी है जिसमे एक सीमा पार करके किसी ने मेरे ऊपर जान के खतरे का आरोप लगाया वहाँ पर समझौता नही हो सकता। पत्रकार वार्ता को उन्होंने संबोधित किया तो उनका दर्द साफ झलक रहा था।बाबा के इस बयान में भी झलक रहा था और अब कांग्रेस के भीतरखाने यह चर्चा हो रही है कि इसका परिणाम इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ख़ुद भुगतना पड़ेगा।

देखें पूरा वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!