सामरी विधानसभा के लिए संसदीय सचिव ने भी की अपनी दावेदारी,,,समर्थकों के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पास जमा किए आवेदन…

राजपुर। विधानसभा 2023 के चुनाव के लिए कांग्रेस में प्रत्याशियों का आवेदन देने का सिलसिला जारी है।कांग्रेस में विधायक के लिए आवेदन 17 अगस्त से 22 अगस्त तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से जमा कर सकते हैं।सोमवार को सामरी विधायक चिन्तामणी महराज ने भी अपना आवेदन राजपुर के ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह के पास जमा किया है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में प्रत्याशियों ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी में माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर रहे हैं सोमवार को सामरी विधानसभा के लिए वर्तमान सामरी विधायक एवं संसदीय सचिव चिन्तामणी महराज ने राजपुर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह के पास अपना आवेदन दिया है।सामरी विधायक चिन्तामणी महराज ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी के निवास पर विधानसभा सामरी में विधायक की दावेदारी हेतु 13 वें नम्बर में अपना आवेदन पत्र जमा किया है।

एक ओर भारतीय जनता पार्टी ने अपने कुछ दावेदारों की सूची जारी करने के बाद अब कांग्रेस भी अपनी पूरी तैयारी कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पुरे छत्तीसगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी ने प्रदेशभर के दावेदारों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटीयों के माध्यम से अपना दावेदारी प्रस्तुत करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत करने को कहा है।आवेदन सौपने में दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल नीलेश जायसवाल रूपेश यादव एल्डरमैन अशोल सोनी अशोक कश्यप राहुल भारती सतेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



