October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

लिपिकों की अस्मिता हेतु संघर्ष का आह्वान,,,लिपिकों की वेतन विसंगति एवं पदनाम परिवर्तन हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कल…

ब्रेकिंग/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, संचालनालय विभाग अध्यक्ष कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ वन लिपिक संघ, छत्तीसगढ़ कोषालय कर्मचारी संघ, जनपद एवं जिला पंचायत कर्मचारी संघ तथा छत्तीसगढ़ निगम मंडल महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन के बैनर तले दिनांक 22 अगस्त 2023 को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए शासन से अपनी मांग मनवाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर ज्ञापन सौंपेंगे।
    छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से लेकर अब तक विभिन्न लिपिक संघ द्वारा लिपिकों के वेतनमान सुधार हेतु समय-समय पर अपने स्तर पर संघर्ष किया गया। चूंकि सभी अलग अलग होकर संघर्ष कर रहे थे इसलिए किसी भी संगठन को अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हुआ । वर्ष 2011-12 एवं वर्ष 2012-13 में लिपिक साथियों ने एक साथ मिलकर वेतन विसंगति का निराकरण कराने हेतु 21 तथा 35 दिवस का अभूतपूर्व अनिश्चितकालीन आंदोलन किया। जिसका परिणाम साथियों को ₹250 एवं ₹500 का कंप्यूटर कंप्यूटर प्रोत्साहित किया गया।इससे हम कभी संतुष्ट नहीं रहे और रहना भी नहीं चाहिए क्योंकि तत्कालीन परिस्थिति के अनुसार सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया था। लिपिकों की वेतन विसंगति निराकरण हेतु इसके पश्चात भी विभिन्न संघ द्वारा अपने स्तर पर संघर्ष किया गया। वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने 27 दिनों का अनिश्चितकालीन आंदोलन किया तभी अपेक्षित परिणाम प्राप्त हुआ।इस संबंध में उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष याचिका भी दायर किया गया है जिसका जवाब दावा प्रस्तुत करने हेतु अप्रैल 2023 में निर्देशित किया गया है । दिनांक 17 फरवरी 2019 को बिलासपुर में लिपिको के महा अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने कहा था कि आपकी मांगे पूरी की जाएंगी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन से लेकर अब तक विभिन्न साथियों के साथ साझा प्रयासों से वेतन विसंगति निवारण हेतु मनोज जी प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। समिति के समक्ष लिपिक संघ द्वारा अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया किंतु समिति का प्रतिवेदन आज दिनांक तक प्रस्तुत नहीं किया गया है जिसके कारण लिपिकों की पीड़ा यथावत बनी हुई है।
   उन्होंने बताया कि सभी लिपिक संघो ने छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन बनाते हुए दिनांक 22 अगस्त 2023 को 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग रखे जाने का निर्णय लिया है। इसके पश्चात भी यदि सरकार हमारी बात नहीं सुनती है तो दिनांक 4 सितंबर 2023 से काम- बंद, कलम- बंद अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!