October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

राजपुर में शिक्षक से साथ फोन पे के माध्यम से लाखों की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को मिली सफलता,,,एक आरोपी हुआ गिरफ्तार…

बलरामपुर। राजपुर में शिक्षक के साथ फोन पे के माध्यम से हुई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
   पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रविन्द्र सिंह निवासी राजपुर ने फोन पे के माध्यम से टाटा प्ले को 1713 रूपये का रिचार्ज किया था जिसका पैसा कटने के बाद टी.वी. रिचार्ज नहीं हुआ था। तब प्रार्थी अपने दोस्त सुरेश के साथ मिलकर गुगल से कस्टमर केयर का नम्बर सर्च कर कॉल किया। अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी व सुरेश को अपने मोबाईल पर एनी डेस्क, आर.डी. क्लाईट, एवं रस्ट डेस्क एप्प डाउनलोड करने बोला तो प्रार्थी द्वारा उक्त एप्प को अपने मोबाईल फोन में डाउनलोड किया तथा अज्ञात आरोपी के कहे अनुसार अपने बैंक खाता की गोपनीय जानकारी अज्ञात व्यक्ति को बता दिया।जिसके बाद उसके खाते से 6 बार में कुल 3.70,000 रूपये कट गया।जब प्रार्थी को ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने दिनांक 19.07.2023 को प्रार्थी द्वारा मोबाईल नम्बर 8240681762 के धारक के विरूद्ध थाना राजपुर में अपराध दर्ज करया।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी रितेश चौधरी के निर्देशन में टीम तैयार कर विवेचना के दौरान उक्त मोबाईल धारक का तकनीकी विश्लेषण किया। आरोपी का लोकेशन बड़ा डुमरिया थाना मसलिया, जिला दुमका का होना पता चला जिसके आधार पर थाना प्रभारी राजपुर द्वारा सउनि नीलमणी कुजूर आरक्षक संजय जायसवाल, विजेन्द्र भगत, सायबर सेल से आरक्षक सुखलाल सिंह, आकाश तिवारी के साथ टीम गठित कर झारखण्ड के जिला जामताड़ा, देवघर, दुमका रवाना किया गया। जिन्होंने तकनीकी मदद से उपरोक्त मोबाईल के साथ घटना में प्रयुक्त अन्य मोबाईल नम्बर के आधार पर आरोपी शाहनवाज अंसारी पिता नूर मोहम्मद अंसारी उम्र 37 वर्ष निवासी बड़ा डुमरिया, थाना मसलिया जिला दुमका झारखण्ड को पकड़ा जिसने रमजान अंसारी और मानवर अंसारी, निवासी बड़ा डुमरिया के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपियों द्वारा ठगे गये रकम को पी.एन.बी. एच.डी.एफ.सी. आदि बैंको में पालकती राजस्थान में ट्रान्सफर किया गया है। वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी के द्वारा अपने हिस्से के रकम को खर्च करना बताया हैं। रकम रहमान और मानवर के पास होना बताया है। पुलिस ने घारा 420 में तहत शाहनवाज अंसारी पिता नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी रहमान अंसारी व मानवर अंसारी फरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!