October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

विधायक की पहल पर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर फेक्ट्री में बंधक बना कर रखे नौ श्रमिकों को कराया रिहा,,,दिलाई गई मजदूरी की भी रकम…

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत आरागाही नवापारा के नौ श्रमिकों को बेंगलुरु के एक फैक्ट्री में बंधक बनाए जाने के मामले में विधायक द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस की टीम ने 12 घंटे के अंदर श्रमिकों को रिहा करा कर उन्हें सकुशल वापस ले आई है।यही नही पुलिस ने श्रमिकों को उनके काम किए हुए पूरे पैसे को भी दिलवाया। रामानुजगंज विधायक एवं पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी है।


   उन्होंने बताया कि नवापारा से 16 श्रमिक झारखंड के एक दलाल के माध्यम से बेंगलुरु के फैक्ट्री में काम करने के लिए गए हुए थे। पैसा नहीं मिलने पर व अन्य परेशानियों को लेकर श्रमिक वहां काम नहीं करना चाहते थे ऐसे में सात श्रमिक तो किसी तरह वहां से भाग निकले लेकिन 9 श्रमिक को फैक्ट्री में ही बंधक बना लिया गया था और उन्हें ना तो बाहर निकलने दिया जा रहा था और न ही मजदूरी के पैसे दिए जा रहे थे।भाग कर आये सात श्रमिकों ने इसकी जानकारी विधायक बृहस्पत सिंह को दी तो उन्होंने तत्काल बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह से इस संबंध में  बंधक बनाए गए मजदूरों को लाने के संबंध में चर्चा की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक स्पेशल टीम तत्काल बेंगलुरु के लिए रवाना हुई और वहां स्थानीय पुलिस की मदद से फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई करते हुए सभी 9 श्रमिकों को सकुशल रिहा कर लिया गया है और उन्हें वापस ले आया गया है।बंधक से रिहा होकर वापस लौटे श्रमिकों ने बताया कि उन्हें कंपनी में ना तो ठीक से खाना दिया जाता था और ना ही आराम करने दिया जाता था 24 घंटे काम कराया जाता था और मारने पीटने की धमकी भी दी जाती थी जिससे वे बेहद परेशान थे, पुलिस प्रशासन की मदद से अब घर आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!