July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा कराने अंतिम तिथि निर्धारित,,,खरीफ फसलों के लिए 16 अगस्त व रबी फसलों के लिए 31 दिसम्बर तक करें आवेदन…

बलरामपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए जारी दिशा निर्देशों के आधार पर वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 के खरीफ एवं रबी मौसम के फसलों के लिए जिले के समस्त विकासखण्डो में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है। उद्यानिकी फसलों में खरीफ मौसम के लिए उद्यानिकी फसल- टमाटर, बैंगन, अमरूद, केला, मिर्च एवं अदरक फसल को अधिसूचित किया गया है।
इस योजना में ऋणी कृषक (भू-धारक एवं बटाईदार) तथा अऋणी कृषक (भू-धारक एवं बटाईदार) लाभ ले सकते हैं। कृषकों को बीमा कराने हेतु फसलों के अनुसार निर्धारित ऋण मान का 5 प्रतिशत प्रीमियम कृषक अंश राशि के रूप में जमा करना होगा। रबी मौसम के दौरान किसी भी प्रकार के अधिक वर्षा, ओलावृष्टि, अधिक तापमान, सूखा, बीमारी अनुकूल मौसम की नौबत आती है तो फसल बीमा के अनुसार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। बीमा आवेदन की अंतिम तिथि खरीफ मौसम के लिए 16 अगस्त तथा रबी मौसम के लिए 31 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गई है। उद्यान विभाग के अधिकारी पतराम सिंह ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा में उद्यानिकी फसलों का बीमा ऑनलाइन माध्यम से किसान करवा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि टमाटर फसल की बीमा राशि 01 लाख 20 हजार रुपये है जिसमें किसान के द्वारा देय प्रीमियम राशि 06 हजार होगी। उसी प्रकार बैंगन की बीमा राशि 77 हजार रूपये एवं किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि 03 हजार 850, अमरूद के लिए बीमा राशि 45 हजार एवं कृषक प्रीमियम देय राशि 02 हजार 250, पपीता के लिए बीमा राशि 01 लाख 25 हजार एवं कृषक प्रीमियम देय राशि 06 हजार 250, केला के लिए बीमा राशि 01 लाख 65 हजार कृषक प्रीमियम देय राशि 08 हजार 250, तथा मिर्च एवं अदरक की बीमा राशि क्रमशः 1.50-1.50 लाख रुपये तथा कृषक प्रीमियम देय राशि क्रमशः 7500-7500 रुपये है। फसलों का बीमा कराने हेतु कृषक लोक सेवा केन्द्रों तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया के अधिकृत प्रतिनिधियों से बीमा करवा सकते हैं व विकासखण्ड अधिकारी बलरामपुर पलिस राम 9165507130, रामचंद्रपुर राहुल पैकरा 7415007531, वाड्रफनगर जगजीत कुमार खलखो 9926556059, त्रिवेन्द्र राम सांडे 9340217036. शंकरगढ़ रामदेव राम 888931170, कुसमी प्रेमसागर राम 8959713791 से संपर्क कर सकते है।

कलेक्टर ने बीमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना :- कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से बीमा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा अंतर्गत यह रथ गांव-गांव जाकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी देगा। इसके साथ ही वर्ष 2023-24 में विभिन्न फसलों के बीमा के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!