पहले उपसरपंच व पंचों ने सरपंच के खिलाफ किया अविश्वास,अब कर रहे हैं समर्थन,,,क्या है पूरा मामला…

राजपुर। पहले तो उपसरपंच व पंच मिलकर सरपंच को गिराने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन करते हैं फिर वही उपसरपंच व पंच मिलकर सरपंच के पक्ष में कार्यवाही न करने आवेदन करते हैं।

मामला ग्राम पंचायत मुरका का है गुरुवार को पहले तो वहाँ के उपसरपंच व 11 पंचों ने मिलकर सरपंच के खिलाफ राजपुर एसडीएम के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन सौंपते हैं जिसके बाद शुक्रवार को वही उपसरपंच व पंचों ने मिलकर सरपंच के पक्ष में कार्यवाही नही करने एसडीएम राजपुर को पुनःआवेदन सौंपते है।अब ऐसी क्या बात हो गई कि पहले जब सारे दस्तावेजों के साथ वही उपसरपंच व पंच सरपंच के खिलाफ थे तो अब क्यो सरपंच के पक्ष में हो गए। इस बारे में जब हमने उपसरपंच बागेश्वर से बात की तो उसने बताया कि हमे धोखे में रखकर अविश्वास प्रस्ताव पर दस्तखत कराए गए थे और जो ज्ञापन दिया गया था उसमें से दो पंच नही आये थे। इस मामले में जब हमने एसडीएम राजपुर राजीव जेम्स कुजूर से बात की तो उन्होंने बताया कि पंचों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव दिया गया है उसे पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी एवं 15 दिनों के अंदर नोटिस जारी कर वोटिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आज उपसरपंच व पंचों के द्वारा पुनः सरपंच के पक्ष में आवेदन दिया है उसके बाद भी नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन पर ही कार्रवाई की जाएगी। बरहाल अब देखना यह होगा कि जिस वक्त सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में वोटिंग कराई जाती है तो सरपंच अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो पाते हैं या नही।
देखें वीडियो :-



