July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
खेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

कांग्रेस की समीक्षात्मक बैठक,,,सबको एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत…

बलरामपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे बुथ चलो अभियान की समीक्षात्मक बैठक जिला मुख्यालय बलरामपुर में जिला प्रभारी श्रीमती आरती सिंह के विशिष्ट आतिथ्य व जिला अध्यक्ष    राजेंद्र तिवारी की अध्यक्षता संपन्न किया गया।
     बैठक में सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व संबंधित ब्लॉक के नियुक्त प्रभारी उपस्थित थे।बैठक में बूथ कमेटियों द्वारा बुथ जोन व सेक्टर कमेटियों के गठन के साथ-साथ सभी बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति व बूथ अध्यक्षों के चयन करने पर जोर दिया गया एवं उससे संबंधित सूची अविलंब जिला कांग्रेस कमेटी को भेजने की बात कही गई ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक भेजा जा सके। इसके अलावा बूथ स्तर कमेटियों के सभी सदस्यों का विधानसभा वार प्रशिक्षण के संबंध में भी चर्चा की गई जिसमें कहा गया कि सभी विधानसभा में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कराए जाएंगे जिसमें प्रतापपुर विधानसभा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण प्रतापपुर में रामानुजगंज विधानसभा का प्रशिक्षण रामानुजगंज में व सामरी विधानसभा का प्रशिक्षण राजपुर में किए जाने संबंधी निर्णय भी लिया गया।इस संबंध में जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी दिनों में अति शीघ्र इस संबंध में तिथि नियत कर ब्लॉक अध्यक्षों/प्रभारियों को सूचित किया जाएगा।


     जिला प्रभारी श्रीमती आरती सिंह ने कहा कि हर विधानसभा में ऐसे 5 बूथ चयनित किए जाएं जिनमें पिछली बार सर्वाधिक मत मिले हैं और उन बुथों पर पार्टी के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
     बैठक में कांग्रेस पार्टी के लिए सभी को सक्रियता से कार्य करने की बात कही गई और जिला प्रभारी द्वारा कहा गया कि हम सभी के मार्गदर्शक टी. एस. सिंहदेव के नेतृत्व में मिलजुल कर एकजुट होकर कार्य करना है ताकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार फिर से बन सके और गरीब, मजदूर किसान,कामगार लोगों का भला हो सके।
      इस अवसर पर रिपुजीत सिंहदेव, अजय सोनी, अशोक सिंह,अशोक जयसवाल, विनोद तिवारी, सुनील सिंह,जितेंद्र गुप्ता,अशोक जयसवाल अश्वनी यादव,मोहम्मदअब्दुल्ला,हरिचरण,मुन्ना गुप्ता,अनिल गुप्ता,प्रेम सागर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!