November 7, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

एक वर्ष पूर्व से गायब नगरीय निकाय की ट्रैक्टर मिली,,,गैराज मालिक ने लिखा नगरीय निकाय को पत्र…

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर की एचएमटी ट्रैक्टर वाहन जो करीब 1 वर्ष पूर्व बलरामपुर जाते वक्त रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसे नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा मरम्मत हेतु अंबिकापुर गैराज में छोड़ा गया था।करीब 1 वर्ष बीत जाने के बाद अब उंक्त दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर को नगर पंचायत अधिकारी ने संज्ञान में लिया व नागरीय निकाय के कर्मचारियों सहित गैराज मालिक को उंक्त ट्रैक्टर को उपलब्ध कराए जाने के संबंध में नोटिस जारी कर जबाब माँगा गया था।
    नगर पंचायत द्वारा बिल्कु ऑटोमोबाइल एंड डीजल वर्क्स अम्बिकापुर को जारी किए गए नोटिस के जवाब में गैराज मालिक अम्बिकापुर भट्ठी रोड निवासी मनरूप सिंह ने कार्यालय नगर पंचायत को अपना जवाब प्रस्तुत किया है।


    मनरूप सिंह पिता देवेन्द्र सिंह, निवासी जी.एल. चर्च भट्ठी रोड, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा निवासी ने नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि अनुराग तिवारी द्वारा मेरे पास शासकीय ट्रेक्टर की मरम्मत कराने लाया गया था,जिसमें मौखिक रूप से यह बोला गया था कि राशि का भुगतान करने के बाद ट्रेक्टर ले जाया जाएगा। ट्रैक्टर मरम्मत की राशि 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपये) थी। जिसमें से आपके कार्यालय द्वारा लगभग 97,530 / – (सन्तावे हजार पांच सौ तीस रुपये) का भुगतान किया गया, तथा शेष राशि का भुगतान कराने के बाद ही ट्रेक्टर दिया जावेगा।इसलिए आपसे निवेदन है कि बकाया राशि का भुगतान कर ट्रेक्टर को ले जाए तथा 1 साल से ट्रेक्टर न ले जाने की वजह से मेरा बकाया राशि भुगतान नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से मैं अत्यधिक परेशान हूँ। यदि आपको कोई शंका है, तो वाहन का जायजा करने के लिए मेरे गैरेज में आ सकते है।उन्होंने कहा कि आपकी गाड़ी तैयार है,मेरा कार्यालय नगर पंचायत जिला राजपुर से यह निवेदन है कि बकाया राशि का भुगतान कर अपना वाहन ले जाने की कृपा करें।
  अब इसे नगर पंचायत कर्मचारियों की लापरवाही कह सकते हैं उंक्त वाहन जब गैराज में बन कर तैयार है तो अब तक नगरीय निकाय द्वारा भुगतान कर लाने की जहमत क्यों नही दिखाई। करीब 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक ट्रैक्टर की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!