May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशव्यापारसुरजपुर

आगामी पेराई सत्र से किसानों व मजदूरों को मिलेगी सस्ते दरों पर पौष्टिक भोजन,,,शफी अहमद…

प्रतापपुर। माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता में श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम मे पहुंचे श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद ने कार्यक्रम का शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी छायाचित्र पर माल्यार्पण धूपबत्ती दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे एवं अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
   शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की अपेक्षा भूपेश सरकार का काम बेहतर है। पिछले चार सालों में दो लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन करवाया गया है।श्रम विभाग के अंतर्गत जितनी भी योजनाएं संचालित हैं उनमें प्रमुखता से कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत 50 हजार से लेकर एक लाख तक की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए शक्कर कारखाना के अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस भूपेश सरकार किसानों की सरकार है और यह कारखाना किसानों का ही है आज छत्तीसगढ़ में हमारा किसान अन्य प्रदेशों के अपेक्षा अपने को ज्यादा खुशहाल महसूस कर रहा है। हमारी सरकार 25 सौ रुपये क्विंटल में धान खरीद रही है और ₹350 क्विंटल गन्ना खरीद रही है।आने वाले समय में हमारी सरकार 28 सौ रूपये क्विंटल धान खरीदी करेगी।इस दौरान कार्यक्रम को जितेंद्र दुबे शिव भजन मरावी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।


    कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य सुरेश चक्रधारी बृजलाल विश्वकर्मा मुमशाद खान प्रणव दुबे अमर सिह सहीत अधिकारियों में आकाश दीप पात्रे
एन. पी. बर्मन सुमीत पाढ़ी मनोज पाढ़ी प्रमोद चौहान राजेश शर्मा अमित तिवारी मनोज  प्रजापति मुनीर आंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
आगामी पेराई सत्र से श्रमिकों व किसानों को मिलेगा सस्ते दर पर पौस्टिक भोजन :-
   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माँ महामाया शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह व उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने श्रम कल्याण मंडल द्वारा  पौष्टिक भोजन चलाने वाली योजना से शक्कर कारखाना में श्रमिकों और किसानों को सस्ते दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की मांग की जिस पर श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर हमारे पास भेजिए आगामी पेराई सत्र से श्रमिकों व किसानों को सस्ते दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।जिससे वहां पर उपस्थित श्रमिकों ने श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष की जमकर प्रशंसा की
श्रमिकों के पंजीयन के बाद होगा बड़ा श्रमिक सम्मेलन :-
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माँ महामाया शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने कहा कि मैंने शक्कर कारखाना के एमडी को तत्काल निर्देशित किया है कि श्रमिकों का पंजीयन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें।श्रमिकों को जो भी सुविधा मिलना है उसके लिए एक श्रमिक काउंटर भी खोला जाएगा और पंजीयन होने के बाद श्रमिकों का एक बड़ा सम्मेलन कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!