November 9, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुरराजनीति

युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,,,रैली कर प्रधानमंत्री का फूँका पुतला…

कुसमी। आज बलरामपुर जिला के कुसमी ब्लाक में  छत्तीसगढ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कुसमी बस स्टैंड में किया गया।


      इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलरामपुर बृजेश यादव ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर पर बयान देते हुए हमारी छत्तीसगढ़ की महिलाओं व माताओं के बारे में टिप्पणी की है ये प्रधानमंत्री मोदी का बहुत ही शर्मनाक बयान है। मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री का ध्यान उस ओर नहीं है केवल कांग्रेस शासित राज्यों को टारगेट कर शर्मनाक बयान दिया जा रहा है जिसे युवा कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री अमित शाह को चुनावी राज्यों से फुरसत मिल पाए तो मणिपुर की ओर भी ध्यान दें।यह बयान छत्तीसगढ़ के हर एक महिलाओं के लिए शर्मिंदा करने वाला बयान है।


     विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर ने कहा नरेंद्र मोदी आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है इसलिए उन्होंने इस प्रकार का बयान दिया है। आने वाले समय में यदि नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की महिलाओं से माफी नहीं मांगते या अपने बयान का स्पष्टीकरण नहीं देते युवा कांग्रेस लगातार ऐसे आंदोलन करता रहेगा। वरिष्ठ कांग्रेस के नेता धिरजन उरांव ने कहा मणिपुर के महिलाओं के साथ जो शर्मनाक घटना हुवा जिसके विरोध में युवा कांग्रेस के बैनर तले नरेंद्र मोदी के विरोध में झंडा जुलूस कर दोषियों को कड़ी कार्यवाही करते हुवे दंड देने की मांग किये। राजीव गांधी पंचायत राज जिलाध्यक्ष खसरू बुनकर ने कहा इस देश के मणिपुर राज्य में महिलाओं के साथ घटित घटना किसी ने परिकल्पना भी नही की होगी मानवता के लिए शर्मशार घटना है जो शब्दो मे ब्यक्त नही की जा सकती है।
     इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम,पीसीसी सदस्य सोनू अली,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद राम मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम,मनान खान अध्यक्ष मजदूर कांग्रेस, बीड़ी यादव,फरीद खान,एल्डरमैन जवाहिर लकड़ा,राजीव गांधी ब्लाक अध्यक्ष ललित निकुंज,विधानसभा उपाध्यक्ष मोददसिर इराकी,युवा कांग्रेस से रामेश्वर राम,मिथलेश गुप्ता, प्रतीक सोनवानी,सुसील कुजुर,जगमोहन राम,आकाश भगत,NSUI जिला महासचिव अंकित मिंज,ब्लाक अध्यक्ष नवनीत भगत,नंदलाल, विश्वनाथ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!