चंदागढ़ में गौवंश से भरी पिकअप पकड़ाया,,,कार्यवाही में जुटी पुलिस…

जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के चंदागढ़ के तिहारा के समीप गौवंश से लदी पिकअप को पत्थलगांव पुलिस ने पीछा कर पकड़ा है। दरअसल चरखापारा बाजार से अवैध रूप से मवेशियों को झारखंड के कत्लखानों ले जाया जा रहा पिकअप वाहन क्रमांक संख्या JH 01FB 8684 में गौवंश को ठूस ठूस कर करीब 15 नग मवेशी भरा था, जिसमें 2 नग मवेशी की मौत हो चुकी थी। देर रात पुलिस ने उसे पत्थलगांव शहर से पीछा किया जहां पिकअप चालक ने तेज रफ्तार से वाहन को चलाते हुए चँदागढ़ तिहारा के पास गाड़ी को सड़क से उतार कर भाग निकला।पुलिस ने पीछा कर वाहन को तो पकड़ लिया लेकिन चालक समेत अन्य लोग भाग निकले। पुलिस ने वाहन पर लगी तिरपाल हटाई तो उसमें गौवंश को निर्ममतापूर्वक बांधकर भरा हुआ था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर 15 गोवंश को जब्त किया हैं। फिलहाल पुलिस वाहन को जेसीबी से निकालकर थाने लाने की व्यवस्था कर रही है।पत्थलगांव एएसआई संतोष तिवारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही किया जाएगा।




