July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरलाइफस्टाइल

पेमला व रेडे में हाथी का डेरा,दहशत में किसान,,,पेमला सराइटोला में 4 घरों को तोड़ा, खेती करने नही जा पा रहे किसान…

जशपुर। जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में दो हाथी अलग अलग जंगलों में विचरण कर रहा है । एक हाथी पेमला में विचरण कर रहा है तो वहीँ दूसरा सराइटोला में विचरण कर रहा है। हाथी ने पेमला में तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है व घर मे रखें अनाज को भी चट कर दिया है। बीती रात सराइटोला के दिनेश भगत पिठा सहदुल भगत के घर को तोड़ दिया है।दोनों हाथी अलग अलग क्षेत्र में विचरण करने से किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

किसान खेतों में काम करने जाने में डर रहे है। लोगों का कहना है कि हाथी भोजन की तलाश में लगातार विचरण कर रहा है। एक स्थायी जगह पर नही रुक रहा है जिससे किसानों को खेती बाड़ी के लिए निकलने में डर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि रातों में हाथी की चिंघाड़ने से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर है।  फिलहाल वन अमला दोनों हाथीयो पर नजर बनाए हुए है।एक हाथी पेमला व दूसरा सराइटोला के जगंल में रुके होने की जानकारी है। वन अमला लगातार लोगों को हाथी के दुर रहने की अपील कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!