May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
कोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशशिक्षा

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के बैनर तले कैरियर काउंसलिंग एवं स्वरोजगार कार्यशाला का आयोजन,,,एक्सपर्ट्स के मोटीवेशन से खुश हुए छात्र और अभिभावक…

कोरिया/पटना। गांव में शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का रुझान काफी कम है या जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं उन्हें सही मार्गदर्शन देने वाला कोई नहीं जो खुद आगे आकर बच्चों को सही रास्ता दिखा सके कि 10 वी के बाद कौन सा विषय ले या 12 वी के बाद क्या करे इस विषय को लेके सही गाइडेन्स की जरूरत होती है यही वो वक़्त होता है जब बच्चों को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल या अंधकार में बदल सकता है।
     शिक्षा के सबसे महत्वपूर्ण समय मे क्या करना है सही मार्गदर्शन की इसी कमी को पूरा करने का लक्ष्य लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन कार्य कर रही है। इसी कड़ी में जो बच्चे अभी 10 वी पास किये हैं और 11 वी में कौनसा विषय ले जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो और जो छात्र और छात्राएं 12 वी पास करने के बाद स्नातक, नीट, पी एस सी,व्यापम एवं अन्य कई फील्ड में क्या करे। इसी विषय को लेकर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन द्वारा कोरिया जिले के तमाम छात्र-छत्राओं को साथ मिलाकर जिला कोरिया,पटना में एक सेमिनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम में तकरीबन 200 छात्र- छत्राओं ने हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में कोरिया जिले एवं अन्य जिलों के कई महानुभाओं को आमन्त्रित किया गया, जिसमे आये हुवे सभी मेहमानों ने सभी छात्र-छात्राओ का कैरियर कॉउंसलिंग कर उनका मनोबल बढ़ाया और शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें जागरूक किया और साथ ही ये भी बताया गया कि किस विषय को लेके पढ़ने से हम कौन-कौन से क्षेत्र में जा सकते हैं,किस पद में कार्यरत हो सकते हैं या अधिकारी बन सकते हैं, जिससे हम अपने समाज अपने मोहल्ले अपने जिले और अपने देश का नाम रौशन कर सकते हैं। जिन बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में रुचि नहीं है उन बच्चों को जलसेना,थलसेना और वायुसेना में भर्ती के लिए तैयारी कैसे करें इसकी भी जानकारी दी गई। इसी कड़ी में जो बिजनेस करना चाहते हैं उन्हें बिजनेस को कैसे चलायें इसकी भी जानकारी दी गई ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके जब उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो देश की भी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में हमारा योगदान होगा। इसके लिए हमे कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है।जब तक कठिन परिश्रम नही करेंगे तब तक सफलता आपके कदम नही चूमेगी। साथ ही आये हुवे मेहमानों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र का टॉपिक लेकर बच्चों को मोटीवेट किया। खास कर गांव में आज भी लोग अपनी बेटियों को पढ़ाने से कतराते हैं और उनकी पढाई को आधे में ही रोक लगा देते हैं या आर्थिक स्थिति की मजबूरी की वजह से बच्चों की पढ़ाई को बंद करा देते हैं  इसमे भी रज़ा यूनिटी फाउंडेशन उनकी आर्थिक मदद कर ऐसे बच्चों के भविष्य को सवारने में उनकी मदद करेगा।
    रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के बैनर तले कैरियर काउंसलिंग एवं स्वरोजगार कार्यशाला का आयोजन किया गया औऱ एक्सपर्ट्स के मोटीवेशन से खुश हुए छात्रो और अभिभावको को प्रेरित किया गया। कोरिया ज़िला का अपने तरह का ये पहला सेमिनार रहा जहाँ गैर प्रशानिक संगठन रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के द्वारा बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होने की प्रेरणा दी गई।


      इस कार्यक्रम में मंच का संचालन लेक्चरर अली मोहम्मद के द्वारा किया गया।मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉक्टर इमरान ने साइंस के विषय को लेकर, बी ई ओ मोहम्मद इस्माइल साहब ने PSC, UPSC, VYAPAM, NET, TET, SET और अन्य कई विषयों में, मोहम्मद सादिर और आरिफ रज़ा साहब ने स्वरोजगार और प्रशासन से जुड़ी सुविधाओं के बारे में, शिक्षक शहजादा साहब ने कॉमर्स विषय के बारे में,अधिवक्ता नूर मोहम्मद और मो. वसीम ने वकालत के विषय मे, शिक्षक मो. फिरोज ने गणित के विषय मे औऱ रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद कलीम ने सेना में भर्ती होने की प्रक्रिया के विषय मे इच्छुक लोगों को प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ सी ए अदीबा खान और आर आई फरीद खान ने अपने व्यक्तव्य को लोगो को बताया कि पढ़ाई में किस तरह की बाधाएं आती है जिनसे उन्हें निराश नही होना चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
        इस पूरे कार्यक्रम में मुख्यरूप से रज़ा यूनिटी फॉउंडेशन के सदस्य बैकुंठपुर से हाफिज मो. आरिफ साहब, हाफिज शुजाउद्दीन साहब पटना,  हाफिज तौहीद नूरी साहब पटना, मन्जरुल हक पटना, राशिद खान पटना, हफीज़ खान पटना, मो. हमीद बैकुंठपुर, मुन्ना भाई टेंगनी, मो. ताज करहियाखाण्ड, फ़ैयाजुद्दीन खान पाण्डवपारा, मो. तौशिफ कटकोना, मोहम्मद सैफ बैकुंठपुर, मो. आशिफ पटना, अब्दुल निशार पटना, शमशेद अंसारी पटना, मो.आमिर पटना, अल्ताफ खान पटना, इरफान खान पटना, इमरान खान महोरा, अयाज़ खान महोरा, मो. आरिफ पटना, इंजमाम पटना, अब्दुल कय्यूम पटना और अन्य कई शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!