September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुरराजनीति

विकास के दावे की पोल खोलती जर्जर सड़क,,,कर रहा हादसों का इंतजार…

राजपुर। छत्तीसगढ़ सरकार और इनके क्षेत्रीय विधायक आए दिन अपने बयानों में विकास की बातें करते हैं लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही बयाँ कर रही है।हम बात कर रहे हैं एक ऐसी सड़क की जो बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ती है।राजपुर से सेमरा बकसपुर जाने वाली सड़क चार वार्डो के साथ-साथ दो ग्राम पंचायतों को भी जोड़ती है। इसके अलावा इस सड़क से होकर सरकार की सबसे ज्यादा राजस्व देने वाली अंग्रेजी शराब की दुकान भी पड़ती है जहाँ  सुबह 9:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक शराब प्रेमियों का तांता लगा रहता हैं।

आपको बता दें कि यह सड़क बेहद जर्जर हो चुकी है जिसके कारण बरसात में लोगों का चलना दूभर हो गया है।इस सड़क पर पुर्व में कई हादसे भी हो चुकी है बावजूद इसके सड़क की सुध लेने वाला कोई नही है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इस क्षेत्र के विधायक चिंतामणि महाराज मौजूद सरकार में संसदीय सचिव हैं बावजूद इसके इस सड़क की मरम्मत हेतु अभी तक कोई पहल नहीं हो पाई है जो बड़े ही दुर्भाग्य की बात है।सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि राह पर चलने वाले राहगीर कभी भी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

देखें वीडियो :-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!