September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुर

आखिर क्यों पहुँचे किसान इंद्र भगवान के शरण में,,,जानिए क्यों लिया इस तरह का निर्णय…

बलरामपुर। बारिश के मौसम में जब अच्छी बारिश हो तो किसानों के चेहरे खिल उठते हैं पर जब बारिश नही हो तो किसानों के माथे पर खेती करने चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है।खेती किसानी का समय है इस समय सभी किसान खेती के कार्य करने में जुटे हुए हैं।ऐसे में जब बारिश न हो और इंद्र भगवान रुठ जाए तो किसानों के चेहरे पर मायूसी होना लाजमी है।
हम बात कर रहे हैं बलरामपुर जिले के सोनहरा ग्राम पंचायत की जहाँ किसानों ने इंद्र भगवान को मनाने तरह तरह के उपाय करने में लगे हैं।बारिश कम होने की वजह से ग्रामीणों के द्वारा इंद्रदेव को मनाने के लिए पूजा अर्चना की जा रही है। पूजा अर्चना के साथ-साथ ग्रामीण किसान नाच गाकर इंद्रदेव को प्रसन्न करने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का मानना है की पूजा-अर्चना करने से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी वर्षा होती है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बारिश कम होने की वजह से उनके सामने खेती करने में काफी दिक्कतें होने लगी है।अपनी कमाई को खेत में लगा दिया गया है और अगर बारिश नहीं होगी तो उनकी फसल नष्ट हो जाएगी।

देखें वीडियो :-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!