September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

डीजल चोरी के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार,,,भारी मात्रा में डीजल पेट्रोल बरामद…

बलरामपुर। क्षेत्र में लगातार डीजल चोर सक्रिय है ऐसे में पुलिस इन चोरों पर अंकुश लगाने बड़ी शक्ति से कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पूर्व भी राजपुर क्षेत्र में हुए डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। वही अब पुलिस ने बलरामपुर जिले के त्रिशूली बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश की और से आ रहे एक पिकअप को पकड़ा है जिसमें 10 ड्रमों में करीब 2000 लीटर डीजल एवं 60 लीटर पेट्रोल को पुलिस ने बरामद किया है।
       पुलिस अधीक्षक डॉ० लाल उमेद सिंह व अति० पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर अभिषेक झा के दिशा निर्देशन में अपराधों की रोकधाम एवं उत्तर प्रदेश राज्य से अवैध रूप से डीजल पेट्रोल के परिवहन पर रोकथाम एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था।जिसके उपरांत दिनांक 15 जुलाई को एमव्ही एक्ट के कार्यवाही के दौरान त्रिशुली बार्डर पर उत्तर प्रदेश की ओर से एक सफेद रंग की पिकप वाहन कमांक यूपी 64 एटी 0014 आता दिखा जिसे रोककर पिकप वाहन चालक से नाम पता पूछे जो अपना नाम हसियत अंसारी पिता ईस्लाम अंसारी सा० आनंदपुर थाना रामचंद्रपुर व मो० सफिक पिता स्व० मो सदिक सा० डिण्डो थाना त्रिकुण्डा का होना बताया।जिन्हें किस चीज का परिवहन कर रहे हो पूछने पर गोल-मटोल जवाब देने लगे शक होने पर वाहन को बारीकी से चेक किया गया तो वाहन में 10 ड्रम में 2000 लीटर डीजल एवं 60 लीटर पेट्रोल किमती 206240 रूपये का होना पाया गया।उन्होंने उक्त पेट्रोल डीजल को उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ में लाकर उच्च दाम पर बिकी करना बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध रूप से परिवहन कर रहे डीजल पेट्रोल को जप्त कर आरोपी हसियत अंसारी पिता ईस्लाम अंसारी उम्र 32 वर्ष सा० आनंदपुर थाना रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर व मो सफिक पिता स्व० मो० सदिक उम्र 65 वर्ष सा० डिण्डो थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर को धारा 285 भादवि, 3, 7(2) आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत न्यायिक रिमांड में लेकर न्यायालय भेजा दिया है।
     इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सनावल निरीक्षक विजय प्रताप सिंह प्र0आर निर्मल कुम्हार आर० कृष्णा मरकाम, राकेश तिवारी, बुद्धिमान सिंह, जनेवधारी पोर्ते, सस्तु राम का सक्रिय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!