November 11, 2026 |

BREAKING NEWS

बच्चों के विवाद की रंजिश में ममेरे भाई ने की महिला की पत्थर से कुचलकर हत्यासामरी विधायक की मुख्य आतिथ्य में विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव,मांदर की थाप पर झूमे दर्शकमरकाडांड़ में गिरदावरी सर्वे में गड़बड़ी का आरोप,वार्ड पंच के खिलाफ एसडीएम से शिकायतबोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बच्चों के विवाद की रंजिश में ममेरे भाई ने की महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या

बलरामपुर/चांदो। जिले के चान्दो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़कमपाट (चंचलचुवों) में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चों के बीच हुए पुराने विवाद की रंजिश को लेकर एक कलयुगी ममेरे भाई ने अपनी ही 46 वर्षीय बहन की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जंगल में गड्ढे से बरामद हुआ था शव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी किशुन नगेशिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही अशोक नगेशिया ने उसे फोन कर भीतरकोना जंगल में किसी अनहोनी की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा, तो देखा कि उसकी सास श्रीमती पलंगी नगेशिया (46 वर्ष), पति स्व. फिदकू नगेशिया, भीतरकोना के जंगल में पेड़ों के झुरमुट के नीचे एक गड्ढे में मृत अवस्था में पड़ी थीं। मृतिका के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे और पूरा शरीर खून से लथपथ था।

बच्चों के झगड़े को लेकर मन में पाल रखी थी रंजिश

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चान्दो पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस व वैज्ञानिक अधिकारियों (FSL) की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। विवेचना और गवाहों के बयानों में यह बात सामने आई कि लगभग 2-3 महीने पहले मृतिका की नतनीन और आरोपी के छोटे बेटे के बीच बच्चों का विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद मृतिका और आरोपी के बीच भी तीखी बहस और गाली-गलौज हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपी मदन नगेशिया (47 वर्ष) अपनी ममेरी बहन पलंगी से गहरा आक्रोश पाले बैठा था।

शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम

गोवर्धन पूजा की रात आरोपी ने स्थानीय शराब (हंडिया) का सेवन किया और योजनाबद्ध तरीके से पलंगी को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया। भीतरकोना जंगल में मौका पाकर आरोपी ने भारी पत्थर से पलंगी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी मदन नगेशिया के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने और आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नेताम, सउनि राजकुमार यादव, आरक्षक संदीप एवं महिला आरक्षक मित्रविन्दा की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!