November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्त

बैकुंठपुर (कोरिया)। आबकारी आयुक्त द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देशों के तहत संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने जिला कोरिया में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उड़नदस्ते की टीम ने ग्राम बड़े आनी में दबिश देकर 56 लीटर अवैध शराब बरामद की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में थाना बैकुंठपुर क्षेत्र में गश्त पर थी। गश्त के दौरान जब टीम महुआ शराब निर्माण के लिए संवेदनशील माने जाने वाले ग्राम आनी पहुंची, तो मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि बड़े आनी निवासी संगीता अपने घर पर भारी मात्रा में अवैध महुआ और हड़िया शराब तैयार कर बिक्री के लिए रखी हुई है।

सूचना पर उड़नदस्ते ने तत्काल ग्राम बड़े आनी में संगीता के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 24 लीटर महुआ शराब और 32 लीटर हड़िया शराब (कुल 56 लीटर अवैध शराब) बरामद कर जब्त की गई।

​आरोपी संगीता के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 59(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय बैकुंठपुर में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

​यह पूरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के मार्गदर्शन तथा आबकारी उपनिरीक्षक टी. आर. केहरी के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अनिल गुप्ता, आबकारी आरक्षक श्याम सुंदर सिंह तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह व चंद्रावती की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!