November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकार

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन बलरामपुर द्वारा आगामी 02 नवंबर को भव्य राज्योत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर आधारित यह समारोह स्थानीय हाई स्कूल मैदान में दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज उपस्थित रहेंगे।

​जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से सपरिवार पहुंचकर उत्सव का आनंद लेने और स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

​राष्ट्रीय स्तर के दल और स्थानीय प्रतिभाएं बिखेरेंगे चमक

सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश व देश के विभिन्न प्रतिष्ठित कलाकारों सहित जिले के उभरते कलाकार मंच साझा करेंगे जिसमे लोक मंथन दल कसडोल के द्वाराजनजातीय नृत्य के माध्यम से वनांचल की समृद्ध लोक परंपरा का प्रदर्शन करेगा। वाईब्रेशन डांस एकेडमी बिलासपुर के पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक लोक नृत्य प्रस्तुत करेगी। अक्षत कलेक्टिव बनारस उप-शास्त्रीय एवं सुगम संगीत से सुरों की महफिल सजाएगा।

जिले के विभिन्न विद्यालयों और छात्रावासों के विद्यार्थियों द्वारा कुल 15 सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इनमें छत्तीसगढ़ी स्वागत नृत्य, सुवा नृत्य, शिव तांडव, कान्हा नृत्य, सूफी डांस के साथ-साथ घूमर, हरियाणवी, अरुणाचली और नेपाली लोक नृत्य शामिल हैं।

भेलवाडीह के विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत उड़िया लोक नृत्य और नारी सशक्तिकरण पर केंद्रित प्रस्तुति समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगी।

​जनभागीदारी से ही सार्थक होगा उत्सव: कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रदेश की अस्मिता, संस्कृति और विकास यात्रा का प्रतीक है। इस वर्ष की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ महिलाओं की सशक्त भागीदारी और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

​जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि ‘अतुल्य बलरामपुर-रामानुजगंज’ की परिकल्पना को साकार करता यह मंच जिले की समृद्ध प्रकृति, संस्कृति और विरासत को एक साथ देखने का अद्वितीय अवसर है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!