November 3, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर में नृशंस हत्या: सिर कटा शव मिलने से हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर। जिले के पस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत डौरा चौकी के कदौरा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां खेत में दो दिन से लापता एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल के पास से ही एक लावारिस स्कूटी भी बरामद की गई है। इस नृशंस घटना के बाद से क्षेत्र में भारी दहशत और सनसनी का माहौल है।

​2 अक्टूबर से लापता था व्यक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यक्ति 2 अक्टूबर की शाम को अपने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी समय बीत जाने के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। दो दिनों की तलाश के बाद कदौरा गांव के एक खेत में व्यक्ति का कटा हुआ सिर और उसकी स्कूटी मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

​परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी ने रंजिश के तहत व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर शव को छुपाने या साक्ष्य मिटाने की नीयत से सिर को धड़ से अलग किया है।

​फॉरेंसिक और पुलिस टीम जांच में जुटी

पुलिस की फॉरेंसिक और तकनीकी टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक के बाकी शरीर (धड़) की तलाश के लिए आसपास के जंगलों और खेतों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

​पुलिस का कहना है कि शव के अंगों और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत छानबीन के बाद ही हत्या के सही कारणों और घटना के पीछे शामिल आरोपियों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!