September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बलरामपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबिकापुर की टीम ने बलरामपुर के संयुक्त जिला कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में एसीबी द्वारा किसी अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ने का यह पहला मामला है, जिसके बाद से पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

​शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया जाल

एसीबी अधिकारी शरद सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अंबिकापुर निवासी शिकायतकर्ता शिवराज सिंह ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक विद्यासागर गोपाल द्वारा उनसे काम के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। एसीबी ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की रूपरेखा तैयार की।

​रुपये हाथ में लेते ही दबोचा

तय योजना के मुताबिक, प्रार्थी शिवराज सिंह जैसे ही रिश्वत की रकम 22 हजार रुपये देने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित कक्ष में पहुंचे, वहां पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने विद्यासागर गोपाल को नोट थामते ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

​देर शाम तक चली पूछताछ, कोर्ट में किया जाएगा पेश

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी जिला प्रबंधक को बंद कमरे में लेकर देर शाम तक पूछताछ और दस्तावेजी जांच करती रही। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, वैधानिक औपचारिकताओं और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद से बलरामपुर जिला मुख्यालय के प्रशासनिक गलियारों में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!