September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन

राजपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग, विकासखंड राजपुर द्वारा मंगलवार को सेंट जेवियर्स स्कूल के सभागार में विकासखंड स्तरीय वृहद कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों ने भाग लिया।

​कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, एसडीएम देवेंद्र प्रधान, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल, सीए मनीष अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, निजी कोचिंग संचालक सावंत त्रिपाठी, पशु चिकित्सक डॉ. राम, बीईओ जतरू राम नागदेव, बीपीओ मारियानुस एस्का, राजपुर बीएमओ, थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, सीडीपीओ, वन विभाग के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

​विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

कार्यक्रम में प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, रक्षा सेवा, तकनीकी शिक्षा एवं स्वरोजगार से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बताया कि 10वीं और 12वीं के बाद सही विषय और कैरियर का चयन किस प्रकार किया जाए। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित और योजनाबद्ध तरीके से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

​विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का हुआ समाधान

काउंसलिंग सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों व उनकी शंकाओं का समाधान किया। वक्ताओं ने कहा कि सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से किसी भी कठिन परीक्षा या लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। विकासखंड शिक्षा विभाग की इस पहल की उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पालकों ने सराहना की।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!