September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोर

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आज बलरामपुर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि महाविद्यालय में छात्राओं की नियमित और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा ऐसा अनुशासित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जाए, जिसमें हर छात्रा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का पूरा लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सहायक प्राध्यापकों को समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और निर्धारित समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूर्ण करने तथा प्राचार्य को विषयवार कक्षाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।


परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने परिसर व कक्षाओं की स्वच्छता तथा पेयजल व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने की बात कही।

उन्होंने छात्रवृत्ति फॉर्म सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरवाने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं को समय पर इसका लाभ मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि महाविद्यालय की प्रबंधन व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए शिक्षण को लेकर समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे अच्छे परीक्षा परिणाम के साथ छात्राओं का उज्ज्वल भविष्य गढ़ा जा सके। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!