September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न

राजपुर। सरस्वती शिशु मंदिर बासेन ब्लॉक राजपुर में आयोजित द्वि-दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव तथा विज्ञान व वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का गरिमामय समापन हुआ। इस आयोजन में जिले के 12 सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों के 90 से अधिक भैया-बहनों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली, चित्रकला, भजन, मूर्तिकला, देशभक्ति गीत, वंदे मातरम् गायन एवं विज्ञान व वैदिक गणित प्रश्न मंच जैसी विविध विधाओं में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

​कार्यक्रम के समापन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजपुर जनपद अध्यक्ष विनय भगत द्वारा माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक जगदीश यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज पाण्डेय, संकुल प्रमुख सुनील कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति की संयोजिका प्रमिला सिंह, उषा गुप्ता, सरिता गुप्ता सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समस्त आचार्य-दीदी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनय भगत ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने भैया-बहनों को अपनी कला और ज्ञान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्यों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पूर्ण सेवाभाव और अथक परिश्रम से कार्य करने वाले शिक्षकों का स्थान समाज में सदैव सर्वोच्च रहता है।

​समारोह के अंतिम चरण में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता व प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक जगदीश यादव ने सभी अतिथियों, आचार्यों व ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हाई राम, नन्दलाल गुप्ता, उदय यादव,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रोशन गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!