September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तार

बलरामपुर (​कुसमी)। अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी करने के मामले में कुसमी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मवेशी तस्करी में प्रयुक्त वाहन के फरार मुख्य आरोपी और वाहन स्वामी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी झारखंड के लातेहार जिले का रहने वाला है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी पंकज कुमार गुप्ता (पिता शिवशंकर गुप्ता, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुसमी) ने थाना कुसमी में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 16 जून 2026 की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे ग्राम कुसमी भेड़ी टोंगरी के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टाटा सूमो वाहन (क्रमांक JH 03 C 1297) में 3 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर झारखंड स्थित बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए कुसमी पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (घ) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीनों मवेशियों को सुरक्षित बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त टाटा सूमो वाहन को जब्त कर लिया था, जबकि आरोपी फरार चल रहा था।

​विवेचना के दौरान पुलिस ने वाहन स्वामी दिनेश प्रसाद (पिता अंतु साव, उम्र 54 वर्ष, निवासी थाना महुआडांड़, जिला लातेहार, झारखंड) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!