September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठक

राजपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजपुर में जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा राजपुर ब्लॉक के मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने की।

​बैठक के दौरान राजपुर ब्लॉक के विभिन्न मंडलों में संचालित संगठनात्मक गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। मंडल अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों में चल रहे कार्यों, बूथ स्तर की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों का ब्योरा लिया गया। साथ ही मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बेहतर कर संगठन को और सक्रिय करने पर सहमति बनी।

मुख्य अतिथि हरिहर प्रसाद यादव ने मंडलवार समीक्षा करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर तक का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने पदाधिकारियों को पूरी सक्रियता के साथ फील्ड में उतरने और आम जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया।

ब्लॉक अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से स्मार्ट मीटर के खिलाफ चलाए जा रहे जनअभियान को घर-घर तक पहुंचाने और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता, ब्लॉक उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, पीटर लकड़ा, श्रीमती लक्ष्मी सोनी, प्रदेश सचिव रामदेव जगते, संतोष यादव, आलोक सिंह, रामप्रसाद सिंह और जय कुमार सहित मंडल अध्यक्ष सतेंद्र पाण्डेय, रामनाथ सिंह, सुनील भगत, भुनेश्वर सिंह, पी.एन. विश्वास व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!