September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

खेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजन
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

खेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। थाना त्रिकुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोवर्धनपुर (सुईदोहर) में मक्के की बाड़ी में अवैध रूप से प्रवाहित किए गए करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गोवर्धनपुर निवासी लहन राम (40 वर्ष) बीते 8 सितंबर को आरोपी राम सिंह के घर के पास स्थित अपनी बाड़ी में जुताई करने गया था। काम के दौरान प्यास लगने पर वह पानी पीने के लिए राम सिंह के घर मक्के की बाड़ी के रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान वह बाड़ी की घेराबंदी में लगाए गए नंगे तार के संपर्क में आ गया, जिसमें बिजली का करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आने से लहन राम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी रोहित लाल श्यामले द्वारा दिए जाने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया। घटना स्थल के निरीक्षण, पीएम रिपोर्ट तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड वाड्रफनगर के तकनीकी प्रतिवेदन से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी राम सिंह (24 वर्ष) ने जानबूझकर विद्युत पोल से अवैध रूप से बिजली का तार खींचकर अपनी मक्का बाड़ी में सेंट्रिंग के नंगे तारों में करंट प्रवाहित किया था।

जांच में तथ्य सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी राम सिंह के विरुद्ध, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) एवं विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!